फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रनेता को गोली मारने के मामले में एफआईआर

Tue, 22 Sep 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमपी डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुमित कुमार को गोली मारने के मामले में जार्जटाउन पुलिस ने दिपांशु, चमन और गुड्डू के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर आरोपी चमन ने भी कर्नलगंज थाने में सुमित और उसके तीन साथियों के खिलाफ बंधकर बनाकर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सुमित का आरोप है कि उसे गोली मारने के मुख्य आरोपी चमन सोनकर से चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में रविवार रात उसने जानलेवा हमला किया।

 वहीं चमन का आरोप है कि सुमित ने अपने साथियों के मिलकर उसे बंधक बनाकर विवि के हॉस्टल में रखकर बुरी तरह पीटा। लहूलुहान कर वे छोड़कर भाग निकले। सुमित का आरोप है कि घटना के एक दिन पहले चमन का अपने मोहल्ले के लड़कों से विवाद हुआ था। जिसकी शिकायत उसने खुल्दाबाद थाने में की थी। लेकिन गोली मारने के बाद साजिश के तहत कर्नलगंज थाने पहुंचा और झूूठा मुकदमा दर्ज कराया दिया। वहीं चमन का आरोप है कि सुमित पर हमले में उसका हाथ नहीं है। सुमित का कहना है कि वह खुद पर और साथी भूपेंद्र श्रीवास्तव उर्फ पीयूष पर दर्ज कर फर्जी मुकदमे की स्पष्ट जांच के लिए सीएम को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें