फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्या मर्डर मिस्ट्री में मजदूरों ने दिए अहम सुराग

Sun, 06 Sep 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनी(ब्यूरो)। दिव्या मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में पुलिस तीन दिन बाद भी कामयाब नहीं हो पाई है। दिव्या के दोस्त मोहित के बार-बार बदल रहे बयानों से पुलिस उलझ कर रह गई है। शनिवार को एसएसपी केएस इमैनुएल घटनास्थल पर दोबारा पहुंचे। पुलिस ने हत्या के चश्मदीद मोहित के बयान के आधार घटना का क्राइम सीन तैयार किया। फिर वहां घटना का नाट्य रूपांतरण कराकर पुलिस ने यह जांचा कि मोहित के बयान में कितनी सच्चाई है। वहीं फील्ड यूनिट की टीम ने कार और घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने शनिवार को घटनास्थल आसपास काम करने वाले कई मजदूरों को उठा कर पूछताछ की।  मजदूरों व आमेक्स सिटी के गार्डों से पूछताछ के बाद पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। फिलहाल इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस की जांच मोहित के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। पुलिस को शक है हत्या में मोहित का हाथ है। वह पूछताछ में बयान बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा है।

कभी वह बाइक से वहां जाने की बात करता है और कभी कार से लेकिन बाइक से होने के बाद उसने हमलावरों को देखा क्यों नहीं। इस सवाल पर वह हेलमेट पहने होने की बात कह रहा है। दिव्या की हत्या के बाद उसने शोर क्यों नहीं मचाया, इस पर वह चुप्पी साध गया। जबकि शुक्रवार को उसने पुलिस को बताया था कि दिव्या को गोली मारे जाने के बाद वह पिकेट के सिपाहियों को सूचना देने गया था। वहीं एक बात और निकल कर सामने आई कि बाइक सवार बदमाश इतने करीब से गोली नहीं मार सकते हैं। जरूर दिव्या को कार में ही गोली मारी गई है। इसकी पुष्टि पीएम रिपोर्ट से हो चुकी है। मोहित के बदलते बयानों के चलते शनिवार को पुलिस ने क्राइम सीन बना घटना का नाट्य रूपांतरण करा जांच के बिंदु तय किए। क्राइम सीन के  मुताबिक पुलिस  मोहित से फिर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


दिव्या की हत्या में प्रयुक्त मोहित की कार को नैनी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था। शनिवार को नैनी कोतवाली में खड़ी कार की जांच-पड़ताल के लिए फोरेंसिक टीम पहुंची और कार का बारीकी से निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने कार से साक्ष्य और जांच के छाप लिए। कार की सीट पर कुछ खरोंच के निशान और कुछ संदिग्ध सामान भी मिले।
0000000000000000000000
दिव्या मर्डर केस की जांच की जा रही है। कुछ सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है। शनिवार को दोबारा घटनास्थल पर जाकर पूछताछ की गई। जल्द ही घटना का खुलासा होने की उम्मीद है।.... केएस इमैनुएल एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें