फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ.एके बंसल पर हमला

Sun, 06 Sep 2015 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। प्रख्यात सर्जन डॉ.एके बंसल पर शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। रात में अस्पताल से लौटते समय केपी कॉलेज के सामने स्थित घर के बाहर बदमाशों ने उनकी कार पर फायरिंग और बमबाजी कर दहशत फैला दी। दो राउंड फायरिंग और बमबाजी से डॉक्टर की कार के शीशा चकनाचूर हो गया। हमले में डॉक्टर और कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। बम के धमाके और गोलियां चलने से जार्जटाउन इलाके में खलबली मच गई। सूचना एसपी सिटी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


केपी कॉलेज के सामने वाली सड़क पर रहने वाले डॉ.एके बंसल का शहर के अच्छे डॉक्टरों में शुमार हैं। वे रामबाग स्थित जीवन ज्योति नर्सिंग होम के निदेशक है। वह रात लगभग साढ़े सात बजे इनोवा कार से साथी डॉक्टर राघवेंद्र साथ घर के लिए निकले। कार ड्राइवर श्याम लाल चला रहा था। डॉ.बसंल साथी के साथ पीछे की सीट पर बैठे थे। जैसे ही उनकी कार घर के सामने रुकी। ड्राइवर ने गेट खोलने के लिए हार्न बजाया। तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने जिस कार में डॉ. बंसल बैठे थे, उस पर फायर कर दिया।

दो राउंड फायरिंग और बम फेंकने के बाद हमलावर भाग निकले। हमले में कार के पीछे का शीशा चकनाचूर हो गया लेकिन कार में बैठे डॉ. बंसल और  उनके साथी बाल-बाल बच गए। बम धमाके और सरेशाम डॉक्टर पर हमले के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। थोड़ी ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। हमलावर कौन थे और कितनी संख्या में थे, यह कोई नहीं देख पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि डॉक्टर बंसल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें