फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई माह के गर्भ से थी तैयबा

Sun, 06 Sep 2015 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। पीपलगांव की तैयबा को लूट के लिए गोली मारी गई या फिर उसका कत्ल साजिश के तहत हुआ है। आखिर तैयबा का कत्ल हुआ तो इसके पीछे वजह क्या थी। बदमाश क्यों उसे रास्ते से हटाना चाहते थे। यह रहस्य पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। जिस ढंग से वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे लूट के लिए कत्ल की बात किसी के गले नहीं उतर रही है। वह भी लुटेरे तैयबा को दो गोली क्यों मारते। एक गोली मारने के बाद तैयबा लहूलुहान होकर गिर पड़ी थी बदमाश अपने मकसद को पूरा कर निकल जाते। वह तैयबा को दूसरी गोली नहीं मारते। बदमाश किसी भी कीमत पर तैयबा को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे। तैयबा को एक गोली सिर में पीछे से लगी थी। जबकि दूसरी गोली उसके पेट में लगी थी। तैयबा ढाई माह के गर्भ से थी।
विज्ञापन


धूमनगंज पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने लूट के लिए तैयबा को गोली मारी होती तो दूसरी गोली न मारते। बदमाश एक सोने की चेन ले गए हैं। बाकी सामान छोड़कर न जाते। आशंका है कि चेन भी बदमाश घटना को लूट की तरफ मोड़ने के लिए ले गए हैं। वहीं उसका पर्स और अन्य सामान सुरक्षित था। बदमाशों का इरादा लूट का था तो बाइक और साजिद के पास मौजूद सामान भी ले जाते। बदमाशों ने मोबाइल भी नहीं छीना, जबकि अक्सर लुटेरे मोबाइल जरूर ले जाते हैं, ताकि पुलिस को जल्दी सूचना न दी जा सके।

घटना के बाद ट्रिपल आईटी के गार्डों ने भी बदमाशों को कुछ दूर तक दौड़ाया था, लेकिन पकड़ नहीं पाए थे। वहीं तैयबा की एक अप्रैल को ही घर के सामने रहने वाले रिश्तेदार साजिद के साथ शादी हुई थी। वह तीन बहनों और एक भाई में बड़ी थी। तैयबा की छोटी बहन सैय्यदा की भी शादी उसी दिन हुई थी। उसकी बारात निहालपुर से आई थी। तैयबा और साजिद का निकाह दोनों के घरवालों की मर्जी से हुआ था। तैयबा के पिता वसीम बेटी की मौत से गम डूबे हुए थे। वह कुछ बोल नहीं रहे थे। वहीं तैयबा का पति साजिद भी कुछ नहीं बोल रहा था। वह लूट के विरोध पर हत्या की बात कर रहा था। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लूट के लिए हत्या की बात सामने नहीं आ रही है। जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।  
विज्ञापन


धूमनगंज पुलिस ट्रिपल आईटी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे और सामने स्थित एसबीआई के एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। इस फुटेज से पुलिस को बदमाशों तक पहुंचने मेें काफी हद तक मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें