फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए जुटा रहे असलहे

Mon, 31 Aug 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दौरान वोटरों तथा विरोधी गुट के लोगों को धमकाने की खातिर उम्मीदवार और उनके समर्थक नाजायज असलहे जुटा रहे हैं। हर बार चुनाव से पहले ऐसा होता है और इस दफे भी हथियारों की होड़ शुरू हो गई है। रविवार रात क्राइम ब्रांच और शिवकुटी थाने की पुलिस टीम ने तेलियरगंज में ग्यारह नाजायज हथियारों के साथ एक धंधेबाज को पकड़ लिया। वह बिहार-एमपी से असलहे लाकर यूपी और उत्तराखंड में सप्लाई करने वाले गिरोह का सरगना है। पिछले हफ्ते उसके तीन गुर्गों को एसटीएफ ने धूमनगंज इलाके में गिरफ्तार कर नौ हथियार बरामद किए थे।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच इंटेलीजेंस विंग प्रभारी वीके सिंह रविवार रात प्रभारी सर्विलांस सेल जेपी राय और शिवकुटी थानाध्यक्ष पीके राय के साथ मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के पास अपराधियों की धरपकड़ के बारे में बात कर रहे थे तभी खबर मिली कि असलहों का तस्कर फैयाज अहमद उर्फ हाफिज तेलियरगंज बैरियर पर बैग में कई हथियार लेकर मौजूद है। पुलिस टीम ने फौरन वहां घेराबंदी कर हाफिज को पकड़ लिया। उसके बैग की तलाशी में पुलिस टीम भी सन्न रह गई। उसमें कई असलहे थे। एसपी क्राइम रमाकांत प्रसाद ने बताया कि बैग की तलाशी में 12 बोर के पांच तमंचे, प्वाइंट 32 बोर के दो पिस्टल, दो रिवॉल्वर, 315 बोर के दो तमंचे और चार कारतूस मिले। बरामद 11 अवैध हथियारों समेत हाफिज को शिवकुटी थाने ले जाकर पूछताछ की गई। एसपी क्राइम के मुताबिक पिछले सप्ताह एसटीएफ ने सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के पास तीन लोगों को दबोच कर नौ अवैध असलहे बरामद किए थे।

 हाफिज उसी गिरोह का मुखिया है। वह पकड़ में नहीं आ सका था। तभी से सर्विलांस सेल प्रभारी जेपी राय उसके तमाम मोबाइल फोन की निगरानी में जुटे थे और नतीजतन वह पकड़ में आ गया। यह गिरोह बिहार के मुंगेर और मध्य प्रदेश के खंडवा से अवैध पिस्टल, रिवॉल्वर और तमंचे लाकर यूपी और उत्तराखंड में बेचता है। यूपी में पंचायत चुनाव के मद्देनजर नाजायज असलहों की मांग बेतहाशा बढ़ी है। पकडे़ गए और हाफिज और उसके गुर्गों ने भी यह बात कबूली है कि चुनाव से पहले गुंडागर्दी के लिए अवैध असलहों की डिमांड बढ़ी है। टीम में शामिल हेडकांस्टेबल जीतेंद्र पाल सिंह, अवधेंद्र तिवारी, जुलकर नैन, नवीन राय, पवन सिंह, बालगोविंद पांडेय आदि को एसएसपी ने शाबासी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें