फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग से निकले छात्रों की सरेराह पिटाई

Sun, 23 Aug 2015 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। जार्जटाउन इलाके में बालसन चौराहे के पास स्थित एक कोचिंग से बाहर निकले दो छात्रों पर बाइक सवार युवकों ने हमला बोल दिया। शनिवार शाम सरेराह पैदल जा रहे छात्रों की पिटाई से सड़क पर भीड़ जुट गई। हमलावर छात्रों को लहूलुहान कर धमकी देते हुए भाग निकले । जार्जटाउन एसओ पहुंचे। घायल छात्रों से हमलावरों के बारे में पूछा, लेकिन घायल छात्र कुछ बता नहीं पाए। 
विज्ञापन


पन्नालाल रोड स्थित कोचिंग पढ़कर दो छात्र पैदल ही घर की ओर जा रहे थे। सड़क पर पहुंचते ही थे कि दो बाइक पर आधा दर्जन युवक आए और दोनों छात्रों को घेर लिया। छात्रों से गालीगलौज करने लगे। छात्रों ने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने दोनों छात्रों को बीच सड़क पर जमकर पीटा और देख लेने की धमकी देते हुए भाग निकले। जार्जटाउन एसओ दीपक पांडेय ने पूछताछ की लेकिन घायल छात्र यह नहीं बता पाए कि हमलावर कौन थे। आशंका है कि हमलावरों का झगड़ा किसी दूसरे छात्र से था। रास्ते में यही दोनों मिले तो हमलावर इन पर ही टूट पड़े। एसओ ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें