सिविल लाइंस के हनुमान मंदिर चौराहे पर सोमवार दोपहर दो कारों के बीच टक्कर होने पर मामला इस कदर बढ़ता गया कि चौराहे पर मारपीट होने लगी और पुलिस से भी हुज्जत की गई। सिविल लाइंस और ट्रैफिक पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली।
सोमवार दोपहर करीब दो बजे का वाकया है। सिविल लाइंस के हनुमान मंदिर चौराहे पर विपरीत दिशा से आ रही दो कारों के बीच टक्कर हो गई। दोनों कार में सवार लोग बाहर निकलकर एक-दूसरे से भिड़ गए। ट्रैफिक पुलिसवालों ने आकर एक कार को वहां से हटाकर आगे बढ़वा दिया तो दूसरी कार में बैठे लोग और खासतौर से महिलाओं ने हंगामा कर दिया। वे पुलिसकर्मियों से हाथापाई तक पर उतारू हो गईं। खबर पाकर सिविल लाइंस थाने के एसएसआई राजीव तिवारी वहां पहुंचे तो उनसे भी हुज्जत की गई। बाद में पुलिसकर्मियों ने थाने ले जाने की चेतावनी देकर उन्हें हटाया।