जिला पंचायत सदस्य महुआकोठी उतरांव के पति सरजू सिंह की पटेल की गोली मारकर हत्या कर देने के आरोपी हरिओम पांडेय ने शुक्रवार को जिला अदालत में सरेंडर कर दिया। उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। हालांकि हरिओम ने सरजू पटेल की हत्या के बजाए पांच साल पुराने भुंवर यादव हत्याकांड में सरेंडर किया।
अधिवक्ता योगेश मिश्र के माध्यम से हरिओम ने एडीजे 14 रामकुशल की कोर्ट में आत्मसमर्पण की अर्जी दी। भुंवर यादव की हत्या घूरपुर थानाक्षेत्र में करीब पांच साल पहले की गई थी। वह ट्रक चालक था। उसका ट्रक भी लूट लिया गया था। हरिओम का नाम भी इस हत्याकांड में भी सामने आया था। पुलिस को उसकी तलाश थी। इस बीच क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति की हत्या में भी हरिओम का नाम आया। पुलिस इस मामले के दो अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। हरिओम फरार चल रहा था।