फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से धक्के के बाद वकील-कर्मचारी भिड़े

Sat, 30 Jan 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 सिविल लाइंस इलाके में शुक्रवार सुबह बाइक टकराने के बाद वकील और एटीएम तक रकम पहुंचाने वाली एजेंसी के कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। साथी की सरेआम पिटाई से नाराज कर्मचारियों ने वकील को दौड़ाया तो उसने बाइक एजेंसी में घुसकर वहां अपने परिचितों की मदद से दो कर्मचारियों को पीटकर घायल कर दिया। कर्मचारियों के दौड़ाने पर वकील एक गली में घुसा जहां उसके साथी आ गए। वहां पहुंची पुलिस और वकीलों के बीच झड़प हो गई। पुलिस वकील की बाइक लेकर थाने ले चली गई। हालांकि रात तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन


सिविल लाइंस में ताशकंद मार्ग पर एटीएम तक पैसे पहुंचाने वाली एजेंसी सीएमएस का कार्यालय है। हंडिया इलाके का मनीष सिंह एजेंसी का कस्टोडियन है। वह झूंसी में किराए पर रहता है। शुक्रवार सुबह वह बाइक पर झूंसी से ताशकंद मार्ग स्थित कार्यालय के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे वकील की बाइक से धक्का लग गया। मनीष को चोट पहुंची लेकिन वकील ने उल्टा उस पर ही हमला कर दिया। उसे सड़क पर ही पीटा जिससे वह और भी जख्मी हो गया। यह देख कार्यालय से मनीष के साथियों ने आकर वकील को दौड़ाया तो वह कुछ दूर जाकर बाइक एजेंसी के दफ्तर में घुस गया। वहां उसके दो परिचित मिल गए।

 मनीष के साथी आए तो वकील ने परिचितों के साथ मिलकर लोहे को औजारों से उन पर हमला कर दिया। कर्मचारियों पुनीत कुशवाहा और रोहिन मोदनवाल के सिर फट गए। यह देख लोगों ने वकील को फिर घेरा तो वह गली में घुस गया। इस बीच कुछ और वकील आ गए थे। खबर पाकर सिविल लाइंस थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस और वकीलों में भी कहासुनी होने लगी। हालांकि पुलिस ने वकील की बाइक कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दी। इस घटना से खलबली मची रही। रात तक किसी पक्ष की तरफ से रिपोर्ट नहीं लिखी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें