फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल से गुम व्यक्ति को खोजेगी सीआईडी

Sat, 30 Jan 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 चार साल पहले बलिया से यहां रसूलाबाद आने के बाद से लापता व्यक्ति की तलाश में अब सीबीसीआईडी भी जुट गई। उस लापता शख्स का मोबाइल फोन गुमशुदगी के तीन महीने बाद ही तेलियरगंज के एक व्यक्ति के पास मिला था। मगर लापता का कुछ पता नहीं चल सका। उसकी पत्नी की शिकायत पर सीआईडी को जांच सौंप दी गई है। सीआईजी के इंस्पेक्टर ने शिवकुटी थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बलिया जनपद के रहने वाले संतोष श्रीवास्तव 2012 में एक अंत्येष्टि में शामिल होने यहां रसूलाबाद घाट आए थे। वहां से टेंपो में लौटते समय उनका मोबाइल गायब हो गया। तब से ही संतोष का भी पता नहीं चल सका है। काफी खोजबीन की गई लेकिन वह नहीं मिले। अलबत्ता गुम होने के तीन महीने बाद उनका मोबाइल पुलिस ने जोंधवल तेलियरगंज के अनिल कुमार के कब्जे से बरामद किया था। मगर संतोष के बारे में उसने कोई भी जानकारी होने से साफ इनकार किया था। संतोष की पत्नी ने इस बारे में शासन स्तर से गुहार लगाई थी। शासन से इस केस की जांच सीआईडी की अपराध शाखा को सौंपने का आदेश हुआ। बृहस्पतिवार को सीआईडी के इंस्पेक्टर भाष्कर उपाध्याय ने शिवकुटी थाने में जोंधवल तेलियरगंज के अनिल कुमार के खिलाफ मोबाइल चुराने और उसकी बरामदगी का केस लिखाया। अब पुलिस इस गुमशुदगी में आगे छानबीन करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें