फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के पीछे कार में महिला से बलात्कार

Sat, 30 Jan 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 मऊ जनपद की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके ही जिले के एक युवक ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे करीब डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए फिर चार रोज पहले मऊ से बुलाकर हाईकोर्ट के पास रात में कार के भीतर उसके साथ रेप किया। पीड़ित युवती ने कैंट थाने में शिकायत की तो पुलिस ने जांच के बाद नामजद एफआईआर लिखी। हालांकि महिला बिना मेडिकल टेस्ट कराए अपने घर लौट गई।
विज्ञापन


कैंट थाने की एसएसआई सती सिंह चौहान ने बताया कि मऊ जनपद में कोपागंज इलाके की करीब 30 वर्षीय एक महिला ने 25 जनवरी को आधी रात थाने आकर आरोप लगाया कि मऊ जिले के ही दोहरीघाट इलाके में अतरसरवा गांव निवासी पिंटू राय उर्फ अतेश ने तीन साल पहले ही उसे भरोसा दिया था कि वह उसकी नौकरी स्वास्थ्य विभाग में एएनएम पद पर लगवा देगा। वह एएनएम की ट्रेनिंग कर चुकी है। नौकरी लगाने की खातिर पिंटू ने उससे तीन साल पहले एक लाख रुपये लिए थे। फिर वह टालमटोल करने लगा। बहुत दबाव देने पर पिंटू ने उसे 25 जनवरी को इंटरव्यू दिलाने के बहाने इलाहाबाद बुलाया। वह ट्रेन से इलाहाबाद पहुंची।

पिंटू ने उसे कार में बैठा लिया। किसी अफसर को देने की खातिर उससे 58 हजार रुपये और लिए। रात तक वह उसे यहां-वहां घुमाता रहा। आधी रात करीब ग्यारह बजे वह उसे कार में हाईकोर्ट के पीछे ले गया जहां वाहन खडे होते हैं। महिला का आरोप है कि वहां पिंटू ने उसे जान से मारने की धमकी देकर कार के भीतर बलात्कार किया। मनमानी करने के बाद वह उसे कार से उतारकर भाग गया। एसएसआई चौहान के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि यह महिला दो बच्चों की मां है। उसका पति छत्तीसगढ़ में ट्रक चलाता है।
विज्ञापन


 उसके पति से फोन पर बात करने पर मालूम हुआ कि वह पति को बताए बिना मऊ से यहां आ गई थी। यूं यह पैसों का विवाद लग रहा है। वह बिना अर्जी दिए थाने से चली गई तो इंस्पेक्टर कैंट ने उसे बुलवाकर अर्जी ली। इतने पर भी उसने मेडिकल टेस्ट कराने से इनकार कर दिया। अभी आरोपी व्यक्ति को नहीं गिरफ्तार किया जा सका। पुलिस टीम मऊ भेजी जाएगी। महिला ने पिंटू का मोबाइल नंबर भी नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें