फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद ने ससुर के सिर पर मारा डंडा, चली गई जान

Fri, 16 Mar 2018 12:48 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाने के पत्रिका चौराहे के समीप निर्माणाधीन बिल्डिंग में गुरुवार को मामूली विवाद में दामाद ने ससुर की जान ले ली। ससुर अपनी बेटी और पत्नी को लेकर वापस घर जाना चाह रहा था लेकिन दामाद इसके लिए तैयार नहीं था। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दामाद को हिरासत में ले लिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के थाना मुंगेरी स्थित मोहतरा निवासी गोपाल (48) पुत्र भागवत अपनी पत्नी मिथिला, बेटी सोनिया और दामाद वेदराम साहू के साथ करीब छह माह पहले मजदूरी करने इलाहाबाद आया था। पूरा परिवार सिविल लाइंस के पत्रिका चौराहे के पास स्थित हुंडई शोरूम के बगल निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करता था और यहीं बेसमेंट में रहता भी था। काम बंद होने के बाद बिल्डिंग के मालिक राजकुमार ने सबको हटा दिया था लेकिन ठेकेदार संजय मिश्र के कहने पर चारों कुछ दिन के लिए रुक गए थे।

गोपाल, पत्नी और बेटी को लेकर वापस घर लौटने की तैयारी में था, जिसका वेदराम ने विरोध किया। इसी को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी और देखते-देखते झगड़ा इतना बढ़ा कि वेदराम ने पास पड़े बांस के टुकड़े से गोपाल के सिर पर वार कर दिया। इससे गोपाल बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद मिथिला और सोनिया ने गोपाल के सिर पर पानी डाला और होश में लाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं उठा। परिवार के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन घटना स्थल पर भीड़ जुट गई। बिल्डिंग के मालिक राजकुमार ने डायल 100 और पुलिस को सूचना दी। गोपाल को बेली अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वेदराम और सोनिया का विवाह हुए अभी अधिक समय नहीं हुआ था। गोपाल की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें