फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला बंद घरों को निशाना बनाने वाला गिरोह फंसा शिकंजे में

Sat, 13 Dec 2014 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ताला बंद घरों का निशाना बनाने वाला गिरोह पुलिस के शिकंजे में आ गया है। शिवक टी पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर माल बरामदगी में जुटी है। पिछले  दिनों शहर में हुई कई बड़ी चोरी की घटनाओं का  पुलिस खुलासा कर सकती है। पिछले दिनों ताला बंद घरों को निशाना बनाने वाले गिरोह ने शहर में आतंक  मचा रखा था।  शहर भर में घूम कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला यह गिरोह पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।
विज्ञापन


शुक्रवार  को  मेंहदौरी  इलाके में कर्नल सर्वनाम चांद के घर हुई चोरी की घटना के  बाद से पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले शातिरों की तलाश में थी। पुलिस ने कुछ   संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की तो इन बदमाशों के बारे जानकारी हासिल हुई। शनिवार देररात पुलिस ने घेरेबंदी कर तेलियरगंज इलाके से गिरोह के पांच बदमाशों को उठा लिया। पकड़े  इन चोरों की निशानदेही पर पुलिस  नकदी, जेवर और चोरी का माल भी बरामद किया है। पुलिस इन बदमाशों से पूछताछ  कर गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों के बारे में जानकारी  हासिल कर रही है। पता चला है कि गिरोह के सदस्य दिन में फे री लगाकर ताला बंद घरों की तलाश करते हैं। इसके बाद रेकी कर रात में इन घरों को निशाना बनाते हैं। हालांकि एसओ शिवकुटी संतोष शर्मा ने गिरोह को पकड़ने की बात से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें