फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के ढेर में बम फटा, मासूम की हथेली उड़ी

Mon, 22 Jun 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अतरसुइया के हर्षवर्धन नगर मोहल्ले में सोमवार दोहपर कूड़े के ढेर में पड़े देशी बम के विस्फोट में आठ साल के मासूम की हथेली उड़ गई। बम कार्टून में रखा हुआ था। बम विस्फोट के बाद इलाके में खलबली मच गई। धमाके की आवाज सुनकर मासूम के घरवाले और मोहल्ले के लोग पहुंचे। बच्चा खून से लथपथ जमीन पर पड़ा तड़प रहा था। सूचना पर अतरसुइया समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई। घायल बच्चे को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। बीडीएस और फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल पर छानबीन की।
विज्ञापन


मीरापुर के हर्षवर्धन नगर मोहल्ले के मो. अशरफ कबाड़ का काम करते हैं। घर से लगभग सौ मीटर दूर स्थित एक खाली प्लाट में लोग कूड़ा फेंकते हैं। अशरफ के छह बेटों में तीसरे नंबर का बेटा आठ साल का मो.आसिफ अपने दोस्तों के साथ गली में खेल रहा था। वह कूड़े के ढेर के पास पहुंचकर कबाड़ बिनने लगा। कू ड़े में एक कार्टून पड़ा था। जिसमें एक देशी बम रखा हुआ था। गेंद समझकर आसिफ ने बम को हाथ में उठा लिया। लेकिन जब गेंद नहीं लगी तो उसने जमीन में पटख दिया। तेज धमाके के साथ बम फट गया। विस्फोट में आसिफ के दाहिने हाथ की हथेली के चीथड़े उड़ गए।

बम फटने के बाद आसिफ के साथ खेल रहे दूसरे बच्चे दहशत में भाग निकले। आसपास के लोग पहुंचे तो आसिफ खून से लथपथ चीख रहा था। बम विस्फोट से मोहल्ले में खलबली मच गई। अतरसुइया पुलिस मौके पर पहुंची। घायल आसिफ को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर बीडीएस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। एसओ अतरसुइया अशोक कुमार सिंह  ने बताया कि घायल बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कूड़े के ढेर में बम विस्फोट की घटना शहर के नींवा, राजरूपपुर, करेली और खुल्दाबाद इलाके में पहले भी हो चुकी है। लगभग छह माह पहले खुल्दाबाद इलाके में छत पर रखे कूंडे़ में विस्फोट हुआ था। जिसमें छत पर खेल रहे तीन बच्चे घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें