फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से घर लौट रहे दो लोगों से लूटी नगदी

Thu, 07 May 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनापार के मेजा और करछना इलाके में बुधवार को बैंक से निकले दो लोगों से नगदी लूट के दूसरे रोज बृहस्पतिवार को भी उसी तर्ज पर लूट की दो घटनाएं हो गईं। मेजा में बैंक से 15 हजार रुपये लेकर पत्नी के साथ साइकिल पर घर लौट रहे व्यक्ति को कार सवार बदमाशों ने लूटा जबकि करछना में बैंक से 15 हजार रुपये लेकर साइकिल पर जा रहे चौकीदार से बाइक सवार दो बदमाशों ने सरेराह नगदी लूट ली।
विज्ञापन



करछना में बस्तर गांव निवासी रामऔतार भारतीय थाने की तरफ से अपने गांव का चौकीदार नियुक्त है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब बारह बजे वह स्टेट बैंक करछना में अपने खाते से 15 हजार रुपये लेकर साइकिल पर घर लौट रहा था। उसने नगदी भरा थैला साइकिल की हैंडिल पर लटका रखा था। रामऔतार पचदेवरा रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचा तभी बाइक पर दो बदमाश पीछे से आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने रामऔतार की साइकिल से नगदी भरा थैला खींच लिया। फिर बदमाश बाइक पर तेज रफ्तार में भाग निकले। रामऔतार ने करछना थाने जाकर नगदी लूट की सूचना दी।


उधर, मेजा के बरसैता गांव का विजय कुमार निषाद ने भी बृहस्पतिवार दोपहर अपनी पत्नी के साथ स्टेट बैंक मेजा से 15 हजार रुपये निकाले। वह पत्नी के साथ बाइक पर घर लौट रहा था तभी सिरखिरी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास कार ने उसकी साइकिल में धक्का मारा। फिर कार से उतरे बदमाशों ने तमंचा सटाकर विजय से 15 हजार रुपये लूट लिए। कार वापस मेजा रोड की तरफ चली गई। घबराहट में विजय पत्नी के साथ घर चला गया। किसी राहगीर ने 100 नंबर पर सूचना दी तो पुलिस वहां पहुंची मगर पीड़ित नहीं मिला। बदमाशों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें