फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं मड़ाई के चक्कर में पथराव और फायरिंग

Tue, 14 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज इलाके के नसीरपुर दरगाही गांव में मंगलवार सुबह गेहूं मड़ाई को लेकर हंगामा हो गया। दबंग गुट के लोगों ने कहर ही बरपा दिया। फायरिंग का भी हल्ला मचा। खबर पाकर दो थानों की पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने चार लोगों को शांति भंग के आरोप में पकड़ा है।
विज्ञापन


नसीरपुर दरगाही गांव निवासी विमल कुमार चौबे ने सोमवार को गेंहू मड़ाई के लिए एक ट्रैक्टर बुक किया था। शाम को मौसम बिगड़ने की वजह से के ट्रैक्टर मड़ाई के लिए नहीं पहुंचा तो विमल ने उधर से गुजर रहे कोरई का पुरवा गांव सकरदहा प्रतापगढ़ के संतोष मौर्या का ट्रैक्टर बुलाकर मड़ाई करा ली। यह जानकारी जब गांव के ट्रैक्टर मालिक को मिली तो वह दूसरे ट्रैक्टर के ड्राइवर संतोष मौर्या से झगड़े पर उतारू हो गया। बीच-बचाव कर किसी तरह झगड़ा टाला गया। मंगलवार सुबह असलहों से लैस लोगों ने गांव के बाबा चौराहा निकट संतोष मौर्या के घर पर ईंट-पत्थर चलाते हुए हमला बोल दिया। ग्रामीणों के मुताबिक फायरिंग की भी आवाज सुनी गई।

 इससे गांव में खलबली मच गई। किसी ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। प्रतापगढ़ और इलाहाबाद की सीमा से जुड़े नसीरपुर दरगाही गांव में चौकी सकरदहा और नवाबगंज की पुलिस पहुंची तो अफरा-तफरी मच गयी। हमलावर पुलिस को देखकर भाग निकले। एसओ नवाबगंज विजय कुमार ने संदीप कुमार मौर्या निवासी कुण्डा प्रतापगढ़, संतोष कुमार निवासी कोईरी का पूरा, और लल्लन पाण्डेय निवासी नसीरपुर दरगाही को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि फायरिंग की रिपोर्ट नहीं लिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें