फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के घर पर बम हमला, हिस्ट्रीशीटर बंदी

Wed, 17 Dec 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुट्ठीगंज इलाके के ऊंचा मंडी मुहल्ले में मंगलवार सुबह ईंट-बालू सप्लायर के घर पर किसी ने हमला किया। मकान के तीसरे तल की खिड़की का कांच टूट गया। उसने हल्ला मचाया कि उस पर बम से हमला किया गया। धमाके से घरवाले सहम गए। कांच टूट गया। मुट्ठीगंज थाने की पुलिस ने कारोबारी की तहरीर पर बम से कातिलाना हमले का मुकदमा लिखकर आरोपी हिस्ट्रीशीटर को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


ऊंचा मंडी में रहने वाले ईंट-बालू और गिट्टी सप्लायर श्याम सिंह का आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब दस बजे उसके घर पर बम फेंका गया। बम तीसरी मंजिल की खिड़की से टकराया। कांच में बड़ा सुराख हो गया। श्याम का आरोप है कि बम हमला हत्या के इरादे से किया गया था। आरोप लगाया कि बम उसी के मुहल्ले के श्याम पांडेय ने फेंका था। उसकी अर्जी पर पुलिस ने श्याम पांडेय के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा लिख लिया। एसओ मुट्टीगंज अशोक दुबे के मुताबिक, आरोपी श्याम पांडेय कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर पहले से कई मुकदमे हैं। अब वह 63 साल का है। उसे जांच और पूछताछ की खातिर हिरासत में लिया गया है। मगर श्याम ने कहा कि आरोप निराधार है। वह तीसरी मंजिल पर बम क्यों फेंकेगा। बम फेंकता तो आसपास के लोग देखते। उसने कहा कि श्याम सिंह पर उसके लाखों रुपये बकाया हैं। इसी वजह से पेशबंदी में यह झूठी घटना रची गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें