फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक चौराहे पर सरेआम अपराधी को मारी गोली

Thu, 19 Feb 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के साथ बुधवार रात लगभग पौने  आठ बजे पैदल सड़क पार कर रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से सिर में गोली मार दी। ट्रैफिक चौराहे के पास इस वारदात से खलबली मच गई। घटना के पीछे कुछ दिन पहले ममफोर्डगंज इलाके में हुए हत्याकांड की रंजिश से जोड़ कर देखा जा रहा है। घायल युवक  के खिलाफ भी हत्या, लूट समेत कुल आठ मुकदमे मामलेे दर्ज हैं।
विज्ञापन


कर्नलगंज के  ढरहरिया का रहने वाला भुंदल पासी (32) पुताई का काम करता है। उसका एक घर नेवादा कैंट में भी है। बुधवार रात वह पत्नी ज्योति के साथ नेवादा से ढरहरिया जा रहा था। ट्रैफिक चौराहे के पास से रिक्शे से उतरकर सड़क पार कर रहा था। तभी पीछे से बाइक सवार बदमाश आए। बदमाशों ने पीछे से भुंदल पर गोली चला दी। गोली चलने से चौराहे पर अफरातफरी मच गई। गोली भुंदल के   कान को चीरते हुए निकल गई।

 खून से लथपथ होकर भुंदल सड़क पर गिर गया। खबर पाकर कैंट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल भुंदल को एसआरएन अस्पताल में  भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत डॉक्टरों ने स्थिर बताई है। सूचना पर एसपी सिटी राजेश, सीओ सिविल लाइंस सचिंद्र पटेल समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई। सीओ सचिंद्र पटेल ने बताया कि घरवाले ममफोर्डगंज के एक युवक पर गोली मारने का आरोप लगा रहे हैं। जिसमें सुअर चोरी कराने का विवाद सामने आया था। लेकिन अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस के  मुताबिक भुंदल पासी शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, मारपीट, धमकी समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें