फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर करवा ली जमानत, एफआईआर

Sat, 13 Dec 2014 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 हत्या के जुर्म  में किशोर न्यायालय खुल्दाबाद में बंद एक आरोपी के पिता ने धोखाधड़ी कर आरोपी बेटे की जमानत करवा ली। किशोर न्यायालय बोर्ड के सदस्यों को शक हुआ तो मामले की जांच  की। जांच के बाद पता चला कि आरोपी की फर्जी मार्कशीट बनाकर अदालत से जमानत करवाई गई है। इस किशोर न्यायालय बोर्ड के रीडर ने खुल्दाबाद थाने में आरोपी और उसके पिता के खिलाफ खुल्दाबाद थाने में मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन


सोरांव इलाके में कुछ साल पहले हत्या के मामले में एक किशोर का नाम सामने आया। नाबालिग होने के चलते उसे बाल सुधार गृह खुल्दाबाद में रखा   गया। लेकिन आरोपी के पिता ने धोखाधड़ी कर बेटे की फर्जी मार्कशीट तैयार करवा ली। मार्कशीट के आधार पर उसने बेटे की जन्मतिथि बढ़वा ली। इस आधार पर वह बालिग हो गया तो उसकी सेशन कोर्ट से जमानत करवा ली। किशोर न्यायालय बोर्ड के सदस्यों को शक हुआ तो इसकी जांच क रवाई गई। जांच में मार्क शीट में उम्र बढ़ाए जाने के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इस पर किशोर न्यायालय बोर्ड खुुल्दाबाद के रीडर अशोक कुमार श्रीवास्तव ने आरोपी व उसके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी की तहरीर दी। खुल्दाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही हैै। इंस्पेक्टर खुल्दाबाद आरके सिंह ने बताया कि फर्जी मार्कशीट बनवाकर आरोपी की जमानत करवा ली गई। फिलहाल एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें