फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 लाख लेकर दो सियासी परिवारों में विवाद

Tue, 05 Jun 2018 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
35 लाख रुपये के लेन देन को लेकर दो सियासी परिवारों में विवाद हो गया है। सोरांव के विधायक रहे स्व. जंगबहादुर पटेल के बेटे प्रमोद पटेल ने बांदा के एक परिवार पर 40 लाख हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को सिविल लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि पैसे लौटाने के बजाय अब उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन


हंडिया के जलालपुर के रहने वाले प्रमोद कुमार पटेल का आरोप है कि 2011 में बांदा के रहने वाले एक सांसद से चुनार में मुलाकात हुई थी। उसके बाद उनसे दोस्ती हो गई। 2012 विधान सभा चुनाव से पहले सांसद और उनके बेटे इलाहाबाद आए और चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख मांगे। कहा कि चुनाव के बाद वह पैसा वापस कर देंगे। बाद में 35 लाख पर बात तय हुई। पैसा उन्होंने बैंक एकाउंट में ट्रांसफर  इसके बाद उनसे पैसा मांगना शुरू किया तो उन्होंने आज कल का बहाना शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बाद उन लोगों ने आठ लाख वापस कर दिए। इसके बाद लगातार प्रयास के बाद भी पैसा नहीं दिया। उल्टा अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कुछ दिन पहले फोन आया कि वह उनके कालेज में घुसकर गोली मार देंगे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रमोद का कहना है कि वह परिवार बांदा का कुख्यात अपराधी परिवार है। वो लोग कुछ कर सकते हैं। उन्होंने बांदा के सियासी परिवार के तीन लोगों का नाम भी पुलिस को दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें