फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसारी-मसारी में ट्रैक्टर ने ली युवक की जान 

Sun, 25 Dec 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
धूमनगंज इलाके में साठ फीट रोड पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरा तो ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया था। युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। अनहोनी की खबर धूमनगंज पुलिस ने घरवालों को दी तो कोहराम मच गया। रोते-कलपते घरवाले घटनास्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन


बमरौली के समीप मरियाडीह गांव निवासी मोहम्मद उमर उर्फ नन्हें के छह बेटों में चौथे नंबर का मोहम्मद अशरफ (27) ट्रक ड्राइवर था। वह शनिवार सुबह चकिया स्थित ससुराल से घर लौट रहा था। राजरूपपुर इलाके में साठ फीट रोड पर सामने से ईंट लाद कर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अशरफ से बाइक से छिटककर सड़क पर जा गिरे। टक्कर के बाद नीचे गिरा तो ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ़कर निकल गया।

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। सुबह टहलने निकले लोग हादसे को देखकर मौके पर पहुंचे। खबर पाकर धूमनगंज इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस से दुर्घटना में अशरफ के मौत की खबर सुनकर रोते-बिलखते घरवाले घटनास्थल पर पहुंचे। अशरफ की मौत से घरवालों को गहरा सदमा लगा है। इंस्पेक्टर धूमनगंज बचन सिंह सिरोही ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने लाया गया। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वह हेलमेट भी नहीं पहने था। 
विज्ञापन


27 दिन पहले अशरफ का ब्याह हुआ तो घर में हंसी-खुशी का माहौल था। उसकी दुल्हन के हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि राजरूपपुर इलाके में शनिवार सुबह हुए हादसे में पति अशरफ की जान चली गई। अब घर में खुशियों की जगह मातम छाया है। घरवाले गहरे सदमे में हैं।
 अशरफ छह भाइयों में चौथे नंबर का था। वह ट्रक चलाता था। 27 दिन पहले ही उसका ब्याह कसारी-मसारी की सबी बेगम के साथ हुआ था। हादसे में पति की मौत की खबर से सबी की आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं। वह रोते-रोते बेहोश जा रही थी। उसे यकीन ही नहीं हो रहा था कि अशरफ अब इस दुनिया में नहीं है। बेटे की मौत से दुखी जौहरा बेगम की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें