यमुनापार इलाके के कौंधियारा में बुधवार दोपहर प्राथमिक पाठशाला में खेल रहे पांच साल के मासूम के साथ एक लड़के ने दरिंदगी कर डाली। बच्चे की चीख सुनकर आए बाबा ने बचाने की कोशिश की तो आरोपी लड़के ने उन्हें पीटा और गालियां तथा धमकी देते भाग निकला। शिकायत पर कौंधियारा थाने की पुलिस ने पीड़ित बच्चे को अस्पताल भेजकर आरोपी नाबालिग किशोर के खिलाफ केस दर्ज किया।
पांच साल का यह बालक बुधवार दोपहर करीब तीन अपने गांव के प्राथमिक पाठशाला के बाहर खेल रहा था सैलून में काम करने वाले 13 साल के लड़के ने आकर उसे पकड़ लिया। वह उसे खींचकर स्कूल के भीतर ले गया और दुराचार किया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर उसके बाबा भागकर स्कूल के अंदर गए तो लड़के ने उन पर भी हमला बोल दिया। उनसे मारपीट की और गालियां तथा धमकी देते भाग गया।
दरिंदगी से घायल मासूम को कौंधियारा थाने ले जाया गया। पुलिस ने बच्चे को अस्पताल भेजकर आरोपी के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म, धमकी, गालीगलौज, दलित उत्पीड़न और पोस्को एक्ट के तहत नामजद केस लिखा गया। घटना के बाद से आरोपी लड़का फरार है। पुलिस ने उसके घरवालों को चेतावनी दी है।