फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने घूसखोरी में दबोचे दो डाक अधीक्षक

Fri, 23 Sep 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : Getty
विज्ञापन
इलाहाबाद। सीबीआई ने बृहस्पतिवार शाम सिविल लाइंस स्थित प्रधान डाकघर के दो डाक अधीक्षकों को घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। एक कर्मचारी की लिखित शिकायत पर सीबीआई ने यह कार्रवाई की। एक डाक अधीक्षक को घूस लेते समय रंगेहाथ पकड़ा गया। उसके बयान पर दूसरे डाक अधीक्षक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना सीबीआई टीम दोनों अधीक्षकों को लखनऊ ले गई।
विज्ञापन

डाक विभाग के कर्मचारी अभिषेक तिवारी ने सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई में लिखित शिकायत की थी कि प्रधान डाकघर के दो डाक अधीक्षक गौरव श्रीवास्तव और विनोद श्रीवास्तव विभागीय जांच खत्म करने के लिए उससे 30 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं। अभिषेक की शिकायत पर सीबीआई लखनऊ यूनिट से इंस्पेक्टर आलोक शाही और अनमोल सचान के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को एक टीम इलाहाबाद भेजी गई। शाम को सीबीआई टीम ने अभिषेक से डाक अधीक्षक गौरव को घूस लेने की खातिर प्रधान डाकघर के बाहर बुलवाया। गौरव ने अभिषेक से तीस हजार रुपये की गड्डी हाथ में ली तभी उसे सीबीआई टीम ने पकड़ लिया। घूस लेते दबोचे जाने पर गौरव ने सीबीआई को बताया कि इसमें 15 हजार रुपये दूसरे डाक अधीक्षक विनोद श्रीवास्तव को देने थे। सीबीआई टीम ने विनोद को भी डाकघर के भीतर जाकर गिरफ्तार कर लिया। जांच से जुड़ी फाइल भी सीबीआई ने जब्त कर ली। छानबीन के बाद रात में सीबीआई टीम गिरफ्तार दोनों डाक अधीक्षकों को लेकर लखनऊ रवाना हो गई। इस धरपकड़ से डाकघर में खलबली मची रही। सीओ सिविल लाइंस आलोक मिश्रा ने बताया कि इस मसले में सीबीआई न कोई मदद मांगी और न ही सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें