फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीसीआईडी करेगी करोड़ों के रेलवे जमीन घोटाले की जांच

Mon, 26 Feb 2018 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
झूंसी में रेलवे की बेशकीमती जमीन घोटाले को दबाने की सत्ताधारी दल के विधायकों की मंशा पूरी होती दिख रही है। एसएसपी की ओर से मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। इसमें कहा गया है कि मामले की जांच सीबीसीआईडी से कराए जाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। मामले की जांच सीबीसीआईडी को स्थानांतरित करने के लिए जिले के दो भाजपा विधायकों ने शासन को पत्र लिखा था। इस पत्र पर शासन ने संज्ञान लेते हुए एसएसपी से आख्या मांगी थी।
विज्ञापन


झूंसी में पिछले साल रेलवे की 41 बीघा जमीन को अभिलेखों में हेराफेरी कर किसी और के नाम करने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। मामले में अब तक 13 लोगों पर एफआईआर हो चुकी जिनमें से नौ को जेल भेजा जा चुका है। तत्कालीन फूलपुर एसडीएम राजकुमार द्विवेदी समेत तीन अफसरों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज है। शासन केआदेश पर मामले की विवेचना मौजूदा समय में क्राइम ब्रांच कर रही है। चार आरोपियों की गिरफ्तारी पर कोर्ट से रोक लगी है।

मामले को दबाने केलिए भूमाफिया और अफसरों का गठजोड़ कोशिश में लगा हुआ था। पिछले दिनों जिले में भाजपा केदो विधायकों ने शासन को पत्र लिखकर मांग की थी कि मामले की विवेचना सीबीसीआईडी से कराई जाए। इसके बाद शासन ने एसएसपी से आख्या मांगी। जिस पर एसएसपी आकाश कुलहरि की ओर से रिपोर्ट भेज दी गई है। इस संबंध में एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि शासन को भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि मामले की जांच सीबीसीआईडी से कराए जाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें