फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद करवरिया बंधुओं के खिलाफ केस

Tue, 20 Jun 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जेल में बंद करवरिया बंधुओं की मुश्किलों में इजाफा होता जा रहा है। जानसेनगंज चौराहे के निकट करवरिया परिवार के होटल वशिष्ठ परिसर स्थित ज्वेलरी शॉप के मालिक सुनील कुमार वर्मा की शिकायत पर कोतवाली में तीनों करवरिया बंधुओं समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद और अज्ञात असलहाधारियों के खिलाफ हत्या की कोशिश तथा आपराधिक साजिश की एफआईआर लिखी गई है। पुलिस का कहना है कि सुबूत मिले हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बादशाही मंडी निवासी सुनील वर्मा की होटल वशिष्ठ परिसर में भोला एंड संस नाम से ज्वेलरी शॉप है। उनका आरोप है कि होटल मालिक पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया, पूर्व एमएलसी सूरजभान करवरिया, पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की नजर उनकी दुकान पर है। वे दुकान बेचने का दबाव बनाते रहते हैं। तीनों भाई जेल में बंद होने के बावजूद अपने आदमी भेजकर धमकी दिलाते रहते हैं कि दुकान बेच दो वरना जैसे तुम्हारे पिता को मरवाया था, तुम्हें भी मरवा देंगे। सूरजभान के पुत्र वैभव करवरिया अक्सर दुकान के सामने भाजपा की झंडी लगी गाड़ी खडी़ कर देते हैं, जिससे दुकान का रास्ता बंद हो जाता है। सुनील के मुताबिक, उन्होेंने कई बार मना किया लेकिन वैभव और उनके साथ मौजूद लोग धमकी देते हुए मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। 30 मई को भी दोपहर करीब तीन बजे वैभव करवरिया ने अपनी सफारी दुकान के सामने खड़ी कर दी, जिसमें विधायक का पास लगा था। दुकान में उस वक्त पत्नी जूली भी मौजूद थीं। गाड़ी खड़ी करने का विरोध करने पर वैभव और उनके साथ मौजूद सात-आठ हथियारबंद लोगों ने दुकान में घुसकर जूली को पिस्टल सटाकर धमकाया कि अब तुम्हारा पति मारा जाएगा।  

पत्नी से बदसलूकी के विरोध पर वैभव और साथ मौजूद राजकुमार वर्मा ने उन पर हमला कर दिया। वैभव ने पिस्टल से फायर किया लेकिन गोली मिस हो गई। तब तक उनके भाई सुशील और सुमित वर्मा समेत कई लोग आ गए। भीड़ लगने पर वैभव समेत बाकी सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सुनील की शिकायत पर कोतवाली पुलिस जांच कर रही थी। सीओ केजी सिंह के आदेश पर सोमवार को कोतवाली में कपिलमुनि करवरिया, सूरजभान करवरिया,उदयभान, सूरजभान के बेटे वैभव तथा राजकुमार वर्मा और अज्ञात असलहाधारियों के खिलाफ हत्या की कोशिश, बलवा, आपराधिक साजिश का केस दर्ज हुआ। इस बीच सूरजभान की पत्नी ने भी मुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों को पत्र भेजकर सुनील वर्मा के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें