फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को छोड़ भागे बस-वैन चालक

Tue, 12 Sep 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार सुबह स्कूली बसों, वैन और ऑटो के ड्राइवरों के खिलाफ अभियान चलाया तो हड़कंप मच गया। बीएचएस के पास एक वैन चालक और बालसन चौराहे पर एक बस चालक बच्चों को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने दूसरी गाड़ियों से बच्चों को स्कूल छुड़वाया। दोनों गाड़ियों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


गुरुग्राम में बच्चे की हत्या की घटना के बाद स्कूली गाड़ियों के ड्राइवरों की चेकिंग के लिए सीओ ट्रैफिक रामप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीमें शहर के बड़े स्कूलों के आसपास निकलीं। बीएचएस के पास एक वैन में आठ सीट वाली वैन में ड्राइवर ने 20 बच्चों को बैठा रखा था। पुलिस टीम को देखकर चालक वैन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने तुरंत दूसरी गाड़ी का इंतजाम कर बच्चों को स्कूल भिजवाया। इसी तरह बालसन चौराहे के पास एक बस चालक को रोका गया तो वह भी कूदकर भाग निकला। पुलिस को दूसरी बस मंगवाने में काफी देर हो गई। फिर भी बच्चों को स्कूल भेजा गया।

सीओ ट्रैफिक ने बताया कि सेंट जोसेफ कालेज, एसएमसी, बीएचएस, जीएचएस और होली ट्रिनिटी स्कूलों के आसपास अभियान चलाया गया। ज्यादातर गाड़ियों में ड्राइवर बिना लाइसेंस और बिना गाड़ी के कागजात के चल रहे थे। कुछ ने सिर्फ फोटोस्टेट रखे थे। लगभग सभी गाड़ियों में निर्धारित संख्या से ज्यादा बच्चों को बैठाया गया था। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। करीब दो दर्जन गाड़ियों का चालान किया गया है। कई और गाड़ियों को सीज किया जाता, लेकिन बच्चों की दिक्कत को देखते हुए उनका चालान कर चेतावनी जारी की गई है। शासन से एक हफ्ते तक अभियान चलाने का निर्देश आया है। आने वाले दिनों में स्कूल की छुट्टियों के समय भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें