फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर को तमंचा सटाकर एक लाख लूटे

Thu, 07 Jul 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मौत की सेल्फी! - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र बलरामपुर शाखा के मैनेजर प्रभाकर सिंह को पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा सटाकर एक लाख रुपये लूट लिए। वह बुधवार दोपहर लगभग ढाई बजे एसबीआई बैंक उतरांव शाखा के प्रबंधक से एक लाख दस हजार रुपये लेकर लौट रहे थे। रास्ते में फुलमा गांव के पास सड़क पर सुनसान देखकर एक पल्सर बाइक पर तीन बदमाश आए। बाइक से जा रहे प्रभाकर सिंह को ओवरटेक कर रोक लिया। तमंचा सटाकर बाइक की डिक्क ी में रखे एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए और दस हजार रुपये छोड़ दिए। शाखा प्रबंधक उतरांव की सूचना पर एसओ उतरांव वशिष्ठ यादव और सीओ हंडिया राजवीर सिंह पहुंचे। पुलिस पूछताछ के बाद लुटेरों की तलाश में लगी है। 
विज्ञापन


उतरांव में विशनपुर गांव के प्रभाकर सिंह एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र बलरामपुर शाखा में मैनेजर हैं। वह बुधवार दोपहर बाइक से उतरांव एसबीआई शाखा गए। वहां से एक लाख 10 हजार रुपये लिया। रकम बाइक की डिक्की में रखी और सेवा केंद्र के लिए चल दिए। प्रभाकर के मुताबिक उतरांव फुलमा गांव के पास पहुंचे थे कि सड़क पर सुनसान देखकर एक पल्सर बाइक पर तीन बदमाश आए और ओवरटेक कर उनको रोक लिया। एक बदमाश ने तमंचा सटाकर बाइक की चाभी निकाल ली। बाइक की डिक्की में रखे एक लाख रुपये बदमाशों ने लूट लिए, जबकि दस हजार रुपये छोड़ दिए। बदमाश प्रभाकर को चुप रहने की धमकी देते हुए बाइक से भाग निकले।

प्रभाकर ने उतरांव शाखा के प्रबंधक को लूट की खबर दी। तब उतरांव पुलिस को प्रबंधक ने सूचना दी। सीओ हंडिया राजवीर सिंह और एसओ वशिष्ठ यादव मौके पर पहुुंचे। लूट की खबर कंट्रोल रूम से प्रसारित कर आसपास के थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। पुलिस ने घेरेबंदी की, लेकिन बदमाश पकड़े नहीं गए। वहीं एसओ वशिष्ठ यादव का कहना है कि प्रभाकर सिंह बदमाशों के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं कि उनका हुलिया कैसा था। बाइक का रंग और नंबर प्लेट थी या नहीं। दस हजार रुपये बाइक की डिक्की में मिले। फिलहाल प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें