फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने ही की थी किशोरी की हत्या

Thu, 26 Apr 2018 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
करेली में आठ अप्रैल को किशोरी की हत्या में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा हुआ निकला। किशोरी की हत्या और किसी ने नहीं, उसके ही सगे भाई ने चाचा के साथ मिलकर की थी। दरअसल किशोरी को पड़ोस के युवक के साथ देख लिया गया था। इसके बाद भाई ने किशोरी को उसके ही दुपट्टे से गला कसकर मार डाला। पुलिस ने भाई और चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। रेप के आरोपी युवक को भी पकड़ लिया गया है। बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के बाद सभी आरोपी जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन


करेली के एक गांव के खेत में आठ अप्रैल को सोलह वर्षीय किशोरी का शव मिला था। घर वालों ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने जांच शुरू की। परिवार के लोगों ने कई बार बयान बदले तो वे शक के दायरे में आ गए। उधर, गांव में कुछ लोगों से पता चला कि पड़ोस का लखन सिंह किशोरी पर बुरी निगाह रखता था। उसके नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया। कुछ सुराग मिले तो उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद किशोरी के घर वालों से भी पूछताछ हुई। बुधवार को एसएसपी आकाश कुलहरि ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि सूरज सिंह किशोरी पर बुरी निगाह रखता था और जब तब उसे ले जाता और उसके साथ दुराचार करता था। यह बात धीरे-धीरे परिजनों तक भी पहुंच गई थी। सात अप्रैल को जब किशोरी काफी देर तक गायब रही तो भाई दीपक और चाचा सुखलाल उसे खोजने निकले। गोहटी करेंहदा गांव में किशोरी मिल गई लेकिन सूरज भाग निकला था। इस बात से भाई दीपक बहुत गुस्से में आ गया था। उसने अपनी बहन को उसके ही दुपट्टे से गला कसकर मार दिया। दोनों उसका शव खेत में ही छोड़कर भाग निकले।

किशोरी से दुराचार करने वाला सूरज सिंह मोबाइल सर्विलांस से पकड़ में आ गया। दरअसल उसने कुछ लोगों से घटना को लेकर बात की थी, जो पुलिस को पता चल गई थी। इस मामले में एसएसपी ने एसपी सिटी सिद्धार्थ मीणा, और बैरहना सीओ एएसपी सुकीर्ति माधव के नेतृत्व में टीम बनाई। घर वालों के बयान और सूरज के मोबाइल से पुलिस को काफी सुराग मिले, तब उन्हें हिरासत में लिया गया। सूरज ने स्वीकार किया कि उसी ने धमकी देकर किशोरी को बुलाया था लेकिन हत्या उसने नहीं की। उसने यह भी बताया कि भाई दीपक और चाचा को देखकर वह वहां से भाग निकला था। दीपक से जब बयान की तस्दीक की गई तो मामला सही निकला। उसने बाद में खुद स्वीकार कर लिया था कि उसने बहन को मारा। भाई और चाचा को हत्या के आरोप में जेल भेजा गया जबकि सूरज सिंह को रेप और पाक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें