फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला झंडा दिखाने वालों पर कसा जाएगा शिकंजा

Tue, 18 Dec 2018 12:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काला झंडा दिखाने की कोशिश करने वाले सपा नेताओं पर पुलिस ने तगड़ा कानूनी चाबुक चलाया है। तीन अलग-अलग स्थानों पर पकड़े गए सभी नेताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब इन नेताओं के खिलाफ आपराधिक मामले भी तलाश रही है, जिससे इन पर मजबूत शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन


रविवार को संगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री की फ्लीट के सामने अभिषेक एवं रोहित नाम के दो युवक काला रुमाल लेकर कूद पड़े थे। सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए इनमें से एक प्रधानमंत्री के काफिले के काफी करीब तक पहुंच गया था, जिस पर पुलिस ने उसपर किसी तरह से काबू पाया। दोनों के खिलाफ दारागंज थाने में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। नैनी में भी कई जगहों पर युवा नेताओं ने प्रधानमंत्री का विरोध किया। लेप्रोसी चौराहे के पास मोहित पांडेय ने साथियों के साथ विरोध की कोशिश की, लेकिन वह पकड़ा गया। इसके अलावा नैनी से ही पुलिस ने अन्य 14 सपा नेताओं को गिरफ्तार किया, जिनमें महिला छात्रनेता नेहा यादव निवासी बरेली, आकिब जावेद निवासी कीडगंज, इक्ष्वांकु यादव निवासी मेजा, बलवंत यादव निवासी शाहगंज, विवेक यादव निवासी मेजा, मोहित पांडेय निवासी कौंधियारा, आयुष प्रियदर्शी निवासी मीरजापुर, उत्तम यादव निवासी मेजा, आशीष कुमार निवासी मेजा, अनीस यादव निवासी फूलपुर, बृजेश विश्वकर्मा निवासी करछना, अजय भारतीया निवासी औद्योगिक क्षेत्र, सुनील यादव निवासी सराय इनायत, सौरभ उर्फ रामा यादव निवासी राजापुर, कैंट और पंकज यादव निवासी एडीए, नैनी शामिल थे।

शुरू में पुलिस ने इनका सीआरपीसी 151/107, 116 के तहत चालान किया, लेकिन अब इन पर कई संगीन धाराएं भी जोड़ दी गईं। पकड़े गए सभी चौदह आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, बलवा करने, जान से मारने की धमकी देने, पुलिस वालों से धक्कामुक्की करने, पुलिस बल को धमकी देने और आम आदमी के बीच दहशत फैलाकर जाम लगाने, भगदड़  कराने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। इसी तरह अंदावा सभा स्थल पर विरोध करने पर महिला छात्रावास की रमा यादव निवासी बलिया समेत 15 अज्ञात के खिलाफ सराय इनायत थाने में आईपीसी की 160, 353 एवं 7 सीएलए एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस इन सभी के पुराने आपराधिक रिकार्ड भी गुपचुप तरीके से खंगाल रही है, लेकिन कोई भी पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ भी खुलकर बोलने को राजी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें