फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैशकांटी गांव का था युवक, हुई पहचान

Sat, 02 Dec 2017 11:22 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी के सिंघवल गांव के समीप शुक्रवार शाम कुंए में मिले युवक के शव की शिनाख्त भाई ने की। मृतक करारी के बैशकांटी गांव का था। चार दिन पहले वह घर से लापता हुआ था। मृतक के भाई ने गांव के चार लोगों पर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए तहरीर पुलिस को दी। शनिवार को कौशाम्बी पुलिस ने हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के बैंशकांटी गांव निवासी शिवलोचन चार भाईयों में चौथे नंबर का था। बताया जा रहा है कि पत्नी से रिश्ता टूटने के बाद वह परिवार से अलग रहता था। चार दिन पहले वह घर से अचानक कहीं चला गया था। अलग रहने के कारण परिवार के लोगों ने भी ध्यान नहीं दिया। बृहस्पतिवार रात शिवलोचन की गला रेतकर हत्या कर दी गई। कातिलों ने वारदात अंजाम देने के बाद शव कौशाम्बी के सिंघवल गांव के समीप कुंए में फेंककर भाग निकले।

शुक्रवार शाम ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कुंए से शव बाहर निकालते हुए पहचान का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। देर रात मृतक के भाई रामलोचन ने शव की पहचान भाई शिवलोचन के रूप में की। शनिवार को कौशाम्बी पुलिस ने मृतक के भाई राम लोचन की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। युवक की हत्या किए जाने के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


आरोप है कि जमीन की खातिर शिवलोचन की हत्या की गई। मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल राकेश त्रिगुणायक ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल और कातिलों की खोज की जा रही है। जल्द की घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें