फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से निकले कारोबारी से लूटे पौन पांच लाख

Sat, 21 May 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बदमाशों ने शुक्रवार शाम उतरांव इलाके में बैंक से निकले कारोबारी को रास्ते में रोककर पौने पांच लाख रुपये लूट लिए। उसने अपने घर में वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर की शाखा खोल रखी है। अपने इस कारोबार के ही सिलसिले में वह स्टेट बैंक से रकम लेकर निकला तभी सुनसान में दो मोटरसाइकिल सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उसे पीटकर नगदी के साथ ही बाइक की चाभी छीनी और फरार हो गए। खबर पाकर पहुंची उतरांव पुलिस ने पीड़ित कारोबारी से घटना की जानकारी ली फिर उसे जीप में बैठाकर इलाके में संदिग्ध लोगों की तलाश की।
विज्ञापन


दानगंज समोधीपुर गांव निवासी जहांगीर ने घर में ही वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर की शाखा खोल रखी है। इस वजह से उसका बैंक से अक्सर लेनदेन होता रहता है। शुक्रवार को भी वह करीब चार बजे बैंक पहुंचा और चार लाख सत्तर हजार रुपये निकालकर बैग में रख लिए। कुछ देर तक ठहरने के बाद वह पल्सर बाइक पर घर के लिए रवाना हुआ। वह करीब एक किलोमीटर दूर सराब बंशी नहर पटरी के पास से गुजर रहा था तभी सुनसान में प्लेटिना और प्लसर बाइक सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। नकाबपोश अपराधियों ने जहांगीर को पीटकर बैग छीनने की कोशिश की। उसके विरोध से बौखलाए एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर सटाया और बैग छीन लिया। बाइक की चाभी भी निकाल ली।

फिर दोनों बाइक पर बदमाश नगदी से भरा लूटा गया बैग लेकर हंडिया की तरफ भाग निकले। बैग में नगदी के अलावा चेकबुक और पैनकार्ड भी था। जहांगीर ने फौरन अपने बड़े भाई शेबू को लूट की जानकारी दी। फिर 100 नंबर पर कंट्रोल रूम में खबर दी तो उतरांव थानाध्यक्ष वशिष्ठ यादव पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने जहांगीर से घटना के बारे में पूछताछ की फिर उसे जीप में बैठाकर हंडिया की तरफ ले गए ताकि कहीं संदिग्ध बदमाश नजर आएं तो उन्हें दबोचा जा सके। शाम को एसपी गंगापार राजेश श्रीवास्तव भी सीओ के साथ पहुंचे। रात तक लुटेरों का सुराग नहीं मिल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें