फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक रोड पर छात्रा को अंधेरी गली में खींचने की कोशिश

Sun, 17 May 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर सलोरी की रहने वाली बीए की छात्रा के साथ बैंक रोड में छेड़खानी की गई। छात्रा को चार युवकों ने अंधेरी गली में खींचने की कोशिश की और विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा। इसी बीच छात्रा के पिता पहुंच गए तो शोहदे ताराचंद हॉस्टल की ओर भाग गए। छात्रा अपने पिता के साथ शनिवार को एसएसपी वीपी श्रीवास्तव के पास पहुंची और शिकायत की। एसएसपी ने कर्नलगंज पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात 7.30 बजे के आसपास की है। छात्रा सिविल लाइंस में एक कपड़े के शोरूम में काम भी करती है। वह स्कूटी से घर आती जाती है। दो दिन पहले उसकी स्कूटी खराब हो गई थी तो वह टेंपो से आने जाने लगी। शुक्रवार शाम शोरूम से छुट्टी पाने के बाद उसने सिविल लाइंस हनुमान मंदिर से बैंक रोड के लिए टेंपो पकड़ी। उसने अपने पिता को बैंक रोड बुलवाया।

छात्रा रात 7.30 बजे के आसपास बैंक रोड पहुंच गई थी और पिता का इंतजार कर रही थी। चौराहे के समीप छात्रा को अकेला पाकर चार युवक वहां पहुंच गए और छेड़खानी शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक ने उसका हाथ पकड़ा लिया और अंधेरी गली में खींचने की कोशिश करने लगे। छात्रा ने विरोध किया तो युवकों ने उसे बुरी तरह पीटा। छात्रा के हाथ, चेहरे पर चोट के गहरे निशान आए हैं। उसके पकड़े भी फट गए। गनीमत रही कि उसी वक्त छात्रा के पिता पहुंच गए और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर राहगीर जुटे तो युवक धमकी देते हुए ताराचंद हॉस्टल की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें