फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने अरैल में प्रापर्टी डीलर को मार दी गोली

Fri, 12 May 2017 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,इलाहाबाद
विज्ञापन
revolver
विज्ञापन
सोमेश्वर नाथ मंदिर के पास अरैल तट बंध रोड पर गुरूवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर राकेश पुरी पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली प्रॉपर्टी डीलर के कान को छूते निकल गई।  फायरिंग की आवाज सुनकर जुटे आसपास के लोगों ने हमलावरों का पीछा किया लेकिन वे फरार हो गए।  सोमेश्वर नाथ मंदिर के पास रहने वाला राकेश पुरी (42) पड़ोसी गांव के बबलू पांडेय के साथ संग मिलकर जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करता है। पुलिस के मुताबिक दो साल पहले बबलू के कहने पर राकेश ने एक व्यक्ति से देवरख गांव में जमीन का सौदा किया था।
विज्ञापन


जमीन उस व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री कर दी गई। बाद में इस सौदे पर विवाद हो गया। आरोप लगाया गया कि जमीन कोई और दिखाई थी जबकि रजिस्ट्री कर दी गई कछार में दूसरी भूमि की। गुरूवार सुबह बबलू पाण्डेय ने एक ग्राहक को देवरख में जमीन दिखाने के लिए राकेश को फोन किया। राकेश घर से बाइक पर निकल गया। जमीन दिखाने के बाद करीब 11 वह घर लौट रहा ता तभी बाइक सवार लोग उसके बगल में आए। पीछे बैठे व्यक्ति ने राकेश पर तमंचा से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली राकेश के कान को छूते चली गई।  

राकेश बाइक से सड़क पर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर राकेश के पड़ोसी आ गए। मगर तब तक दोनों अपराधी बाइक पर फरार हो गए थे। जख्मी राकेश को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। घटना के तीन घंटे बाद नैनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बबलू पांडेय से भी पूछताछ की। फौरी छानबीन के बाद नैनी के थाना प्रभारी ने कहा कि मामला संदिग्ध है।  जांच की जा रही है। दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें