फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक को मुकदमे में क्लीन चिट की तैयारी

Sun, 18 Dec 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बिना नंबर प्लेटी की कार से आए थे बदमाश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
शियाट्स में बलवा और शिक्षकों तथा कर्मचारियों की पिटाई के मामले में निष्कासित छात्र समेत दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस एक भी आरोपी को नहीं पकड़ सकी है। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस केस में दो-तीन और लोगों को पकड़ा जाएगा ताकि नामजद आरोपी पूर्व सांसद अतीक अहमद की गिरफ्तारी का सवाल ही दब जाए। दावा किया गया कि शनिवार रात भर करेली और खुल्दाबाद में दबिश दी जाएगी। इस बीच सूत्रों के मुताबिक मुकदमे की विवेचना मेें अतीक का नाम निकालकर क्लीन चिट देने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


नैनी में रीवा रोड स्थित शियाट्स में बुधवार शाम करीब चार बजे अतीक अहमद अपने दो दर्जन से ज्यादा आदमियों के साथ पहुंचे, जहां संस्थान के मीडिया प्रभारी, सुरक्षा अधिकारी, शिक्षकों और कर्मचारियों को पीटा गया। एक एसोसिएट प्रोफेसर के अपहरण की कोशिश के साथ टैब लूट लिया गया। मीडिया प्रभारी रमाकांत दुबे की तहरीर पर अतीक अहमद समेत पांच लोगों को बलवा, डकैती, धमकी, मारपीट के आरोप में नामजद कर पुलिस ने भारी दबाव के चलते शुक्रवार को सैफ और सिराज की गिरफ्तारी की। मगर अतीक खुद को निर्दोष बता रहे हैं तो पुलिस भी जांच और सुबूत जुटाने की बात कहकर उन पर हाथ डालने से कतरा रही है।

शनिवार को पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुकदमे की विवेचना में अतीक अहमद का नाम निकालने का आदेश ऊपर से आ चुका है। कानपुर की कैंट सीट से अतीक विधानसभा चुनाव में सपा के उम्मीदवार हैं इसलिए पुलिस पर दबाव है कि उन्हें क्लीन चिट दी जाए ताकि चुनाव पर असर नहीं पडे़। शियाट्स प्रशासन का गुस्सा शांत करने और पब्लिक में कार्रवाई का दिखावा करने के लिए चार-पांच लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। कुछ और लोगों की गिरफ्तारी के लिए शनिवार रात करेली और खुल्दाबाद में दबिश की बात कही गई।
विज्ञापन


‘शियाट्स की घटना में दो आरोपी पकड़े गए हैं। बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए खुल्दाबाद, करेली समेत दूसरे इलाकों में दबिश दी जा रही है। अतीक अहमद की संलिप्तता की जांच की जा रही है। अभी यह नहीं बता सकता कि उनका नाम निकाला जाएगा या नहीं।’ 
0अशोक कुमार, एसपी यमुनापार

अतीक एंड कंपनी के खिलाफ एफआईआर लिखाने वाले शियाट्स के मीडिया प्रभारी डॉ.रमाकांत दुबे का परिवार अब भी घबराया है। अतीक द्वारा फोन पर धमकी दिए जाने के  बाद डॉ.दुबे की शिकायत पर उन्हें एक शैडो और घर पर दो गनर तैनाती का भरोसा दिया गया था। एक शैडो तो मिला है जो सुबह से शाम तक रहता है। मगर घर पर कोई सुरक्षा नहीं मिली है जिससे परिजनों में पुलिस अफसरों के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें