फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थक पर कार्रवाई से नाराज चायल विधायक ने बिजली विभाग के अफसर को हड़काया

Sat, 16 Jun 2018 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Sanjay Gupta, BJP
विज्ञापन
बिजली विभाग के अफसर से मुस्लिमों के खिलाफ हुई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगकर चायल के विधायक संजय गुप्ता एक बार फिर विवादों में आ घिर गए हैं। दरअसल, पिछले दिनों एक आडियो वायरल हुआ है, जिसमें बिजली विभाग के एक अफसर से विधायक पूछ रहे हैं कि बिजली चोरी में कितने मुस्लिमों के खिलाफ कार्रवाई की गई। विवाद बढ़ने के बाद भी विधायक अपने रुख पर कायम हैं। उन्होंने अपनी पूछताछ को जायज ठहराते हुए बिजली विभाग के अफसरों पर तमाम आरोप जड़े हैं। दूसरी ओर कौशांबी के डीएम ने भी उनके आरोपों को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में जांच बैठा दी है।  
विज्ञापन


कौशांबी में एक डॉक्टर तथा व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई से विधायक नाराज बताए जा रहे हैं। पिछले दिनों विधायक ने बिजली विभाग के एक अफसर को फोन कर चेतावनी दी। कहा कि हिंदुओं तथा व्यापारियों पर एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। वसूली के लिए व्यापारियों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। डील न होने पर एफआईआर लिखाई जा रही है। वायरल आडियो में विधायक अफसर से फोन पर पूछते हैं, ‘क्या हिंदू ही बिजली चोरी कर रहे हैं। कितने मुस्लिमों के खिलाफ कार्रवाई की, बताओ। उसकी रिपोर्ट दो।’ बातचीत के दौरान उन्होंने प्रमुख सचिव से भी इस बाबत रिपोर्ट मांगने की चेतावनी दी। विधायक ने बाद में दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए अधिशासी अभियंता के खिलाफ एफआईआर लिखाए जाने की भी मांग की है। विधायक का कहना है कि बिजली विभाग ने भरवारी में चले अभियान की रिपोर्ट उन्हें दी है। खास वर्ग के एक भी घर की चेकिंग नहीं की गई है।

विधायक के इन बयानों को लेकर विवाद गहरा गया है। इस तरह से फोन पर चेतावनी तथा अपशब्द कहे जाने से बिजली विभाग के अफसरों में तो नाराजगी है ही, सियासत भी गरमाती दिख रही है।
विज्ञापन


‘हां, मैंने कहा है। इसमें कुछ गलत नहीं है। बिजली विभाग ने एक भी मुस्लिम के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। मैं बिजली चोरों के विरुद्ध कार्रवाई के खिलाफ नहीं हूं। निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार इसके पक्ष में है लेकिन, एफआईआर लिखाना तथा अवैध वसूली करना सरकार की मंशा के विपरीत है। इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। पूरी रिपोर्ट शासन को भी भेजूंगा।’
विज्ञापन

संजय गुप्ता, विधायक-चायल

‘विधायक और बिजली विभाग, दोनों सरकार के अंग हैं। विधायक और मेरे अधिकारी की शिकायतें हैं। यह जांच का विषय है।’
महेश चंद्र शर्मा, मुख्य अभियंता वितरण-इलाहाबाद मंडल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें