फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर के बम एक्सपर्ट की तलाश

Tue, 02 Feb 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगरी एक्सप्रेस के टायलेट में टाइम बम रखने वाले शख्स की तलाश में जुटी खुफिया और जांच एजेंसियों ने नैनी और छिवकी से लेकर मिर्जापुर से चुनार तक घेराबंदी कर ली है। रेलवे पुलिस ने छापेमारी कर दो दिन में एक दर्जन से ज्यादा लोगों को उठाया। झांसी में लंबी पूछताछ के बाद उनमें से आधे लोगों को बेकसूर मानकर रिहा कर दिया गया। जांच टीम इसे किसी नक्सली संगठन की कारगुजारी मानकर चल रही है। मिर्जापुर के उस युवक की तलाश हो रही है जो बम बनाने में माहिर है। पिछले दो दिन से उसकी खोजबीन की जा रही है मगर वह हाथ नहीं आया।
विज्ञापन


वाराणसी से मुंबई जा रही महानगरी एक्सप्रेस के मानिकपुर पहुंचने पर टायलेट पिछले पांच रोज की छानबीन में तमाम कयासबाजी के अलावा जांच टीम किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। यह आशंका जताई गई है कि ट्रेन में टाइमर लगे बम को छिवकी, मिर्जापुर या चुनार स्टेशन पर ही रखा गया होगा। इसे नक्सलियों का कारनामा माना गया है और चुनार नक्सली प्रभावित क्षेत्र है। यूं जीआरपी, आरपीएफ, एटीएस की टीम छिवकी से लेकर चुनार तक संदिग्ध लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। तीन माह पहले मेजा रोड रेलवे क्रासिंग के पास दीवार पर रखे नकली बम और अब ट्रेन में मिले बम की बनावट और धमकी भरे पत्र में कुछ समानता देखते हुए भी शक जताया जा रहा है कि ऐसी करतूत करने वाले इलाहाबाद या मिर्जापुर के होंगे।

 दरअसल, इलाहाबाद के यमुनापार से लेकर मिर्जापुर, सोनभद्र तक नक्सली बेल्ट है। डीआईजी रेलवे झांसी रामपाल ने बताया कि जांच में जुटी टीमों ने इलाहाबाद में नैनी, मेजा और मिर्जापुर के अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कई लोगों को पूछताछ के बाद छो़ड़ दिया गया। इस बीच, जांच एजेंसियों ने मिर्जापुर में लालगंज इलाके के रवि नामक उस युवक को भी शक के दायरे में लिया है जिसे बम तैयार करने में महारत हासिल है। करीब साल भर पहले जार्जटाउन थाने की पुलिस ने डॉ.दिलीप चौरसिया के घर में सरेशाम डकैती के बाद रात में अल्लापुर के लॉज में छापा मारा था।
विज्ञापन


 मिर्जापुर का रवि मौर्या यहां पढ़ाई के लिए रहता था। उसके कमरे में ताला लगा था। ताला तोड़कर तलाशी में पुलिस को कमरे में एक टाइमर बम और बम तैयार करने के लिए डेटोनेटर, रिमोट, पाइप, सर्किट समेत जरूरी सामान रखे मिले। कई रोज बाद जब क्राइम ब्रांच टीम ने रवि मौर्या को गिरफ्तार किया तो उसने कहा था कि बम बनाना उसने नक्सलियों से ही सीखा था लेकिन इरादा बैंक लूट का था। शक है कि कहीं बम बनाने वाला वही तो नहीं? फिलहाल उसकी भूमिका स्पष्ट नहीं है। उसके पकड़ में आने के बाद ही कुछ साफ हो सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें