फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू घटना को लेकर छोटा बघाड़ा में भिड़े दो गुट

Fri, 19 Feb 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू की घटना को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार शाम को कर्नलगंज छोटा बघाड़ा में एक गुट जेएनयू की घटना में हुई गिरफ्तारी के विरोध में जुलूस निकाल रहा था। यह देखकर दूसरे गुट के लोग भी सड़क पर आ गए और नारेबाजी करने लगे। इसके चलते ऐनी बेसेन्ट पुलिस चौकी के पास टकराव की नौबत आ गई। दोनों गुटों के बीच मारपीट की सूचना पर कर्नलगंज पुलिस कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन


दिशा छात्र संगठन की ओर से बृहस्पतिवार शाम को छोटा बघाड़ा समेत कई इलाको में जुलूस निकालकर  सभा हो रही थी। ऐनी बेसेन्ट पुलिस चौकी के पास जुलूस के दौरान जेएनयू प्रकरण में अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में नारेबाजी की जा रही थी। यह देखकर दूसरे गुट के लोग बड़ी संख्या में एकजुट होकर पहुंच गए। वे भी नारेबाजी करने लगे। जिसके चलते दोनों गुटों में टकराव हो गया। बवाल बढ़ता इससे पहले ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों गुटों को खदेड़ दिया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज समीर सिंह ने बताया कि मामूली विवाद था। एक पक्ष ने शिकायत की है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें