फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, क्षतिग्रस्त

Thu, 16 Mar 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद
विज्ञापन
मध्य वायु कमान (बम्हरौली) के प्रशिक्षण कैंप से बुधवार सुबह उड़ान भरने वाले चेतक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। इलाहाबाद-कौशाम्बी की सीमा पर स्थित कटहुला गौसपुर गांव में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हादसे में हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त हो गया, पर दोनों पायलट सुरक्षित निकल जाए और मौके पर भी कोई हताहत नहीं हुआ। इमरजेंसी लैंडिंग गैस गोदाम से दस कदम की दूरी पर खुले मैदान पर हुई। आबादी वहां से आधा किलोमीटर दूर है। मामले में सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


मध्य वायुकमान के ट्रेनिंग सेंटर बम्हरौली में आर्मी पायलट को ट्रेनिंग दी जाती है। बुधवार सुबह चेतक हेलीकॉप्टर पर फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट ने उड़ान भरी। सुबह सात से सवा सात बजे के बीच हेलीकॉप्टर जैसे ही पीपल गांव के ऊपर पहुंचा, हवा में ही उसका इंजन फेल हो गया। हेलीकॉप्टर तेजी से लहराने लगा। पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कटहुला गौसपुर गांव में आबादी से आधा किलोमीटर दूर खाली पड़े मैदान पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। जमीन उबड़खाबड़ थी, सो लैंडिंग नियंत्रित नहीं रही और हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त हो गया।
हेलीकॉप्टर पर सवार दोनों पायलट सुरक्षित निकल आए।

घटना की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को मिली और एयरफोर्स के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तब तक वहां तमाशबीनों की भारी भीड़ जुट गई थी। पिपरी, पूरामुफ्ती और धूमनगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तमाशबीनों को वहां से हटाया और घटना स्थल से 100 मीटर की दूरी तक सुरक्षा घेरा बना दिया गया। हेलीकॉप्टर की जहां इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, उससे दस कदम की दूरी पर रसोई गैस सिलेंडर का गोदाम था। यह गोदाम भारत गैस का है। अगर हेलीकॉप्टर गोदाम की दीवार या छत से टकरा जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


‘तकनीकी खराबी आने से हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। भूमि समतल न होने के कारण हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त हुआ। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश जारी किए गए हैं।’
विज्ञापन

विंग कमांडर बीबी पांडेय, रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें