फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ से पहले मिलेगी एयर एंबुलेंस की सुविधा

Mon, 02 Apr 2018 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
air india
विज्ञापन
कुंभ मेला के दौरान किसी अप्रिय घटना से निपटने केलिए टीबी सप्रू हॉस्पिटल (बेली) में भी ट्रॉमा सेंटर तैयार कर लिया जाएगा। साथ ही मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर का अगस्त में संचालन शुरू किया जाएगा। दिल्ली या लखनऊ के लिए रेफर गंभीर मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने रविवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी।
विज्ञापन


चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज इलाहाबाद के संबद्ध एसआरएन हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर बनकर तैयार है। एयर कंडीशनर और पॉवर सप्लाई सहित कुछ कमियों के कारण उसका संचालन नहीं हो पा रहा है। उसे दूर करने के लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है। 01 अगस्त 2018 से ट्रॉमा सेंटर को शुरू करने की योजना है। इसके साथ ही टीबी सप्रू (बेली) अस्पताल में भी ट्रॉमा सेंटर के लिए भवन बनकर तैयार है। वहां उपकरण और अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही गंभीर मरीजों को टर्शरी केयर सेंटर रेफर करने के लिए एयर एबुंलेंस की सुविधा भी रहेगी। जिससे मरीज को लखनऊ के केजीएमयू, एसजीपीजीआई या फिर दिल्ली रेफर किया जा सकेगा।

स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के मुताबिक इन सुविधाओं के साथ ही कंट्रोल रूम में एक क्विक रिस्पांस टीम का गठन भी किया गया है। जो सफाई और चिकित्सा व्यवस्था संभालेगी। किसी भी तरह की स्थिति में मरीजों की तुरंत मदद करेगी। प्रदेश के सभी जिला, मंडल चिकित्सालयों, सीएचसी में भी शव वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वर्तमान में 118 शव वाहन चल रहे हैं। 75 अन्य खरीदे जा रहे हैं। इसके लिए छह करोड़ रुपये का बजट है। एक वाहन की कीमत आठ लाख रुपये है। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य प्रशांत त्रिवेदी ने बताया कि कुंभ मेला से पहले चिकित्सा स्वास्थ्य संबंधी सभी तैयारियों की समीक्षा हो रही है। जिससे किसी तरह की कमी न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें