फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद की गई थी किशोरी की हत्या

Tue, 10 Apr 2018 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बिहारी कहने पर हत्या की
विज्ञापन
करेली थाना क्षेत्र के गोहरी गांव में पंद्रह साल की एक किशोरी की गला घोंटकर हत्या किए जाने के मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया। पोस्टमार्टम से इस बात की पुष्टि हुई है कि हत्या से पहले उसके साथ रेप हुुआ था। अभी तक पुलिस इसे हॉरर किलिंग मानकर जांच कर रही थी लेकिन अब मामला पलट गया। अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल कॉल डीटेल्स समेत अन्य चीजों के माध्यम से कातिल तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


धूमनगंज में करहेंदा गोहरी गांव की रहने वाली 15 साल की किशोरी की खेत में रविवार की सुबह लाश मिली थी। किशोरी शनिवार रात से ही लापता थी। फोरेंसिक टीम की जांच के बाद एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया था कि मामला रेप का नहीं है। यह मामला हॉरर किलिंग का हो सकता है। किशोरी की अंत्येष्टि के बाद घर वालों से पूछताछ की जाएगी। सोमवार को किशोरी के शव का पोस्टमार्टम किया गया तो पुलिस की थ्योरी फेल हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया कि किशोरी की हत्या से पहले उसके साथ रेप हुआ था।

फिलहाल अभी तक घर वालों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर मामला क्या हो सकता है। जांच से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि हॉरर किलिंग की बात को अभी भी खारिज नहीं किया जा सकता। घर वालों के काल डीटेल्स के साथ कुछ और लोगों के नंबरों को खंगाला जा रहा है। एसएसपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की बारीकी से जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। किशोरी की हत्या हुई है, हत्या किसने की है। पुलिस इस बात का जल्द पता लगा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें