फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफताब ने बढ़ाई पुलिस की मुश्किल

Fri, 28 Jul 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दायराशाह अजमल में 36 साल पहले एक व्यक्ति की  हत्या का आरोपी आफताब उर्फ नाटे को लेकर कोतवाली पुलिस परेशान है। हाईकोर्ट ने इस आरोपी को तलाशकर 20 अगस्त तक अदालत में पेश करने के आदेश दिए हैं। अपराध करने के समय नाटे की उम्र 30 साल के आसपास थी। उसके लापता हुए भी 35 साल हो गए। वह पत्नी और बेटे का भी सगा नहीं हुआ। 30 साल पहले पत्नी और आठ साल के बेटे के मुंह पर तेजाब फेंक कर फरार हो गया था। उसी के बाद से वह दायराशाह अजमल और आसपास के इलाके में किसी को दिखाई नहीें दिया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में दायर एक याचिका के आधार पर कोतवाली पुलिस को आरोपी आफताब उर्फ नाटे की अदालत में पेश करने के आदेश पिछले माह दिए थे। घटना स्थल इस समय शाहगंज इलाके में है लेकिन 36 साल पहले कोतवाली में आता था। मुकदमा भी कोतवाली में दर्ज है, इसीलिए कोतवाली पुलिस को अपराधी पेश करने के आदेश हुए हैं। इस अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से काफी प्रयास किए गए। परिजनों से जानकारी की तो पता चला कि उसने अपनी पत्नी और बेटे पर भी तेजाब फेंका था। उन दिनों इस घटना का मुकदमा दर्ज था। उसी के बाद से वह फरार चल रहा है।

सीजेएम और जनपद न्यायालय से भी उसके खिलाफ आदेश जारी हो चुके हैं। उसी समय से यह वांटेड और भगोड़ों में शामिल है। कई बार इसको तलाशने के लिए अदालतों से आदेश जारी हो चुके हैं। साठ साल से अधिक उम्र होने के कारण उसके मिलने की संभावना कम है। फिर भी पुलिस इस कोशिश में है कि यह कभी दूसरे शहर में किसी और नाम से तो नहीं रह रहा है। लेकिन उन दिनों की फोटो और अब 36 साल के दौरान उसकी हुलिया में  हुए बदलाव के कारण पहचानना मुश्किल है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस बारे में ुिपछले माह भी हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखा था। लेकिन उन दिनों अदालत ने फिर से सुनवाई के लिए 20 अगस्त तय की है। जिसके लिए पुलिस अधिकारी मजबूती के साथ अपना पक्ष रखने के लिए तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें