फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की रंजिश में वकील को मारी गोली

Sun, 23 Apr 2017 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
धूमनगंज में शनिवार शाम मकान का निर्माण करवा रहे वकील राजेश त्रिपाठी (45) निवासी साकेतनगर पर बाइक से बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाश को देख वक ील अंदर की तरफ भागे तो हमलावरों ने फायर झोंक दिया। एक गोली वकील के बांए पैर में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। गोली से घायल वकील का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। तहरीर पर पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


साकेतनगर निवासी राजेश त्रिपाठी जिला कचहरी में वकालत करते हैं। वह शाम को शेरवानी मोड़ के पास घर में चल रहे निर्माण कार्य को देख रहे थे। तभी बाइक से आए हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। वकील घर के अंदर भागे, लेकिन एक गोली उनके बांए पैर में जा धंसी। शोरगुल मचा तो आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। भीड़ जुटती देख हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। घायल वकील को लेकर परिजन एसआरएन अस्पताल भागे। वकील पर हमले की खबर कई थानों की फोर्स के साथ एसपी सिटी विपिन टाडा, सीओ सिविल लाइंस डीपी तिवारी एसआरएन पहुंच गए। अस्पताल में घायल वकील की हालत स्थिर है। प्रभारी थानाध्यक्ष धूमनगंज इंद्रदेव ने बताया कि विक्रम, सोनू, जीतेंद्र, मान सिंह और विनोद निवासी जयंतीपुर के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जमीन की रंजिश में हमला हुआ है। पहले भी वकील पर जमीन की खुन्नस में हमला हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें