फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कार ट्रक में घुसी, दामाद समेत रिटायर आईएएस की मौत

Sat, 18 Feb 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
जगतपुर (इलाहाबाद)। उतरांव में हाईवे पर धनसी गांव के सामने शुक्रवार सुबह बेकाबू कार खड़े ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार रिटायर आईएएस राजेंद्र प्रसाद गुप्ता (85) निवासी जयपुरिया कौशांबी, गाजियाबाद और उनके दामाद आशुतोष त्यागी (40) की मौके पर मौत हो गई। जबकि बेटा नीलोत्पल त्यागी और चालक संजय पासवान (30) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद जुटे ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। उतरांव पुलिस ने घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया हैं, जहां उनकी हालत नाजुक बनी है। अनहोनी की खबर पुलिस ने घरवालों को दी तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


बिहार में रोहतास जिले के चेनारी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता रिटायर आईएएस थे। तीन भाइयों में बड़े राजेंद्र गुप्ता गाजियाबाद में परिवार सहित रहते थे। उनकी पत्नी बीना की मौत हो चुकी है। तीन बेटियां निशी, रीति और पाखी हैं। बेटा नीलोत्पल एक निजी कंपनी में कार्यरत है। गुरुवार रात राजेंद्र प्रसाद कार से बेटे नीलोत्पल, छोटे दामाद आशुतोष त्यागी पुत्र डॉ. युवराज त्यागी  (निवासी गाजियाबाद) के साथ बिहार जा रहे थे। आशुतोष एक निजी कंपनी में मैनेजर थे। दिल्ली का रहने वाला संजय पासवान कार चला रहा था। रास्ते में कार आशुतोष चलाने लगे।

हाईवे पर उतरांव में धनसी गांव के पास तेज रफ्तार कार सड़क पर क्षतिग्रस्त खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। कार के परखच्चे उड़ गए। सुबह लगभग पांच बजे हुए हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े। कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला तो राजेंद्र गुप्ता, आशुतोष की सांस थम चुकी थी। नीलोत्पल और संजय की हालत नाजुक थी। खबर पाकर एसओ उतरांव अरविंद्र त्रिवेदी मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कार से मिले कागजात और मोबाइल से अनहोनी की खबर घरवालों को दी। राजेंद्र के छोटे भाई सत्येंद्र, भतीजे नीरज समेत अन्य रिश्तेदार चीरघर पहुंचे। राजेंद्र और आशुतोष का शव देखकर घरवाले बिलख पड़े। परिजन घायलों को दिल्ली ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें