फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि परिसर में छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
इविवि परिसर में छात्रा संग छेड़खानी
विज्ञापन

कर्नलगंज थाने में युवक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में एक छात्रा ने इविवि कर्मचारी पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता छात्रा एक विभाग में शोध छात्रा है। उसने पुलिस को बताया कि शनिवार को जब वह विभाग बंद होने के बाद बाहर निकल रही थी तभी गोविंद नाम के कर्मचारी ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे घसीटने लगा। जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तब उसके मुंह में उंगली डालकर उसे चोट पहुंचाई गई। उसके विरोध करने पर आरोपी ने उसे छोड़ दिया। किसी तरह वह वहां से निकल पाई। सहमी छात्रा घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताया। परिजनों ने कर्नलगंज थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज अनूप सिंह के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पत्नी से अभद्रता के आरोप में दर्ज कराई रिपोर्ट
प्रयागराज। थाना धूमनगंज के रेलगांव कॉलोनी में रहने वाले एक रेल कर्मचारी ने अपनी पत्नी संग अभद्रता करने के आरोप में अपने घर में काम करने वाले घरेलू सहायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। भुक्तभोगी ने पुलिस को बताया कि भंदौली निवासी सरस सिंह उसके घर में कुछ समय से काम कर रहा है लेकिन उसकी पत्नी को लेकर वह गलत नियत रखता था। पत्नी की शिकायत के बाद जब उसने मना किया तब आरोपी ने गाली-गालौच शुुरू कर दी और धमकाते हुए वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें