फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने पकड़ा अंतराज्यीय लुटेरा गैंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक के ध्यानार्थ
विज्ञापन

00000000000000000

ट्रेनों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
हरियाणा के रहने वाले, यहां आकर करते थे वारदात
92 हजार नगदी समेत करीबी 5.5 लाख के गहने बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह हरियाणा के शातिर सासी गिरोह के सदस्य हैं, जो यहां आकर वारदात को अंजाम देते थे। इनके पास से 92 हजार नगदी के अलावा 5.5 लाख रुपये कीमत के चोरी के गहने भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि चोरी के कई मामलों में इनकी संलिप्तता सामने आई है।
विज्ञापन

ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह की सुरागकशी में लगी जीआरपी ने दो जुलाई को रात करीब 8.30 बजे नैनी रेलवे स्टेशन पर चार बदमाशों को पकड़ा। पुलिस को देखते ही उन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें खदेड़कर दबोच लिया गया। कड़ाई से पूछताछ में पता चला कि चारों हरियाणा के कुख्यात सासी गिरोह के सदस्य हैं। जो घूम-घूमकर ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। इनमें हवा सिंह पुत्र फतेह सिंह, सत्यवीर सिंह पुत्र फकीर चंद, कृष्ण कुमार पुत्र महेंद्र सिंह और सुरेंद्र पुत्र सुखवीर, सभी निवासी जिला जींद, हरियाणा शामिल हैं। तलाशी में इनमे पास से करीब 5.5 लाख के गहने, नौ मोबाइल कीमत लगभग 50 हजार, साथ ही 92 हजार नगदी बरामद हुई है। इसके अलावा इनके पास से नशे की गोलियां मिलीं कोल्ड ड्रिंक, चार प्लास, कटर, पेचकस भी मिला। जीआरपी अफसरों की मानें तो पूछताछ के दौरान ट्रेन में जहरखुरानी, चोरी के 11 अन्य मुकदमों का खुलासा हुआ है। इनमें 10 मुकदमे इलाहाबाद, जबकि एक मुकदमा वाराणसी में दर्ज हुआ था। जीआरपी के मुताबिक, पूछताछ में बदमाशों ने बताया है कि वह यात्रियों से मेल-जोल बनाकर उन्हें अपनी बातों में उलझा लेते थे और फिर मिनटों में बैग या सूटकेश को कटर या सुपर पॉवर ब्लेड से काटकर कीमती सामान निकाल लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें