फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर लूट करने वाला बोलेरो गैंग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर लूट करने वाला बोलेरो गैंग गिरफ्तार
विज्ञापन


लूट की पांच घटनाओं का खुलासा, पांच सदस्य पकड़े गए
एसटीएफ ने की कार्रवाई, बोलेरो समेत अन्य सामान बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। गंगापार में इलाहाबाद-बनारस हाईवे पर लूट की कई वारदातों को अंजाम देकर सनसनी फैलाने वाले बोलेरो गैंग के पांच सदस्य मंगलवार को गिरफ्तार कर लिए गए। एसटीएफ इलाहाबाद यूनिट ने पांचों को जंक्शन के पास खुसरोबाग गेट से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बोलेरो समेत लूटे गए कई मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, अंगूठी व अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी एसटीएफ प्रवीण सिंह चौहान के मुताबिक एसटीएफ स्थानीय इकाई लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह की सुरागकशी में लगा हुआ था। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर शाम करीब 7.30 बजे एसटीएफ के अतुल सिंह, साजिद और प्रभंजन समेत अन्य ने जंक्शन के पास खुसरोबाग गेट से बोलेरो सवार पांच लोगों को पकड़ा। इन्होंने अपना नाम कुष्ण कुमार दुबे, संजय कुमार सिंह, अजय कुमार बिंद, कन्हैया सिंह, महेश सिंह सभी निवासी जालापुर, थाना उतरांव बताया। एसटीफ की मानें तो कड़ाई से पूछताछ में इन्होंने बताया कि वह बोलेरो से लूट की घटनाअेां को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य हैं। पूछताछ में पता चला कि अजय और कृष्ण इस गैंग के सरगना हैं। बताया कि गैंग के सदस्य रात में अलोपीबाग चुंगी से वाराणसी जाने वाले लोगों को गाड़ी में बैठाते थे। फिर रास्ते में मारपीट कर यात्रियों को लूटकर उन्हें सुनसान स्थान पर फेंककर भाग निकलते थे। पूछताछ में इन्होंने हाल में ही हुई पंाच वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। इन घटनाओं के संबंध में सरायममरेज, उतरांव, झूंसी, दारागंज थाने में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


यह सामान हुआ बरामद
तीन अंगूठी, एक चेन, 12 मोबाइल फोन, तीन कलाई घड़ियां, एक बोलेरो, एक मोटरसाइकिल, दो एटीएम कार्ड, एक पासबुक, एक ग्रीन कार्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें