फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पलटी, बुजुर्ग की मौत, 25 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू होकर पलटी बस, बुजुर्ग मरा, 25 जख्मी
विज्ञापन

0 प्रतापगढ़ से शहर आ रही थी बस, बाइक सवार को बचाने के प्रयास में दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मऊआइमा (इलाहाबाद)। प्रतापगढ़ से रविवार सुबह सवारियां बैठाकर इलाहाबाद शहर आ रही प्राइवेट बस मऊआइमा इलाके में बाइक सवार को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बस यात्रियों की चीख-पुकार मची तो स्थानीय लोग बचाव में जुट गए। बस में एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि 25 घायल लोगों कोनिकालकर अस्पताल ले जाया गया। बाइक सवार भी टक्कर लगने से जख्मी हो गया। बस चालक पकड़ में नहीं आया है।
रविवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। प्रतापगढ़ के मांधाता इलाके से सवारियां बैठाकर शहर जा रही प्राइवेट बस मऊआइमा में सुल्तानपुर खास के निकट बिजली सब स्टेशन के सामने पहुंची तभी बाइक सवार युवक को बचाने के लिए ड्राइवर ने बस को तेजी से किनारे की तरफ मोड़ा। बस काबू से होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। चीख-पुकार मची तो आसपास मौजूद ग्रामीण भागकर वहां आए। किसी तरह खिड़की और दरवाजे के रास्ते लोगों को पलटी बस से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में बस सवार एक बुजर्ग की जान चली गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। नौ महिलाओं समेत 25 लोग घायल हुए। बाइक सवार युवक अशोक कुमार तथा बस सवार महरूनिशां की हालत गंभीर थी। वे दोनों प्रतापगढ़ में मांधाता इलाके के हैं। इसी बीच खबर पाकर मऊआइमा थाने की पुलिस भी वहां पहुंच गई। सभी घायलों को स्थानीय सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से गंभीर घायलों को शहर में अस्पताल ले जाया गया। इसके अलावा प्रतापगढ़ में मांधाता इलाके की पुष्पा सिंह, यास्मीन बानो, कुसुम, सरोज शर्मा, जेठवारा के गजराज सिंह, सोनम सिंह, सराय नहर गांव निवासी आरती मिश्रा, मऊआइमा इलाके की सुनीता, रामकली, शोभा देवी का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में हो रहा है। बस चालक पकड़ में नहीं आया। अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें