फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के भीतर सिपाही की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे ने ही सिपाही को गोली से उड़ा दिया
विज्ञापन

0 पढ़ाई के लिए फटकारने से था बौखलाया, भदोही से आया घर तो मारी गोली
0 शनिवार रात कत्ल, रविवार रात दी पुलिस को खबर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। धूमनगंज के ट्रांसपोर्ट नगर में भूसा वाली गली में घर के भीतर गोली मारकर सिपाही मोतीलाल पाल (45) की हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह कि भदोही जनपद में तैनात सिपाही मोतीलाल शनिवार को छुट्टी पर घर आया तो नाबालिग बेटे ने ही उसे गोली से उड़ा दिया। वह पढ़ाई के लिए फटकारने से बौखलाया था। परिवार के लोगों ने घटना के दूसरे दिन रविवार रात पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर शव को चीरघर भेजा।
मूल रूप से कौशाम्बी में चायल तहसील में चिलौली गांव निवासी मोतीलाल पाल (45) की भदोही जनपद के रिट सेल में थी। उसने धूमनगंज इलाके के टीपी नगर में भूसा वाली गली में मकान बनाया है। परिवार में पत्नी अनीता, 16 वर्षीय पुत्र राजा उर्फ प्रिंस तथा बेटी दिव्या है। सिपाही मोतीलाल शनिवार को छुट्टी पर घर आया। दूसरे रोज रविवार रात करीब नौ बजे घरवालों ने 100 नंबर पर उसकी मौत की सूचना दी। धूमनगंज पुलिस के साथ सीओ श्रीशचंद्र भी वहां पहुंच गए। सिपाही की मौत के बारे में पूछने पर परिवार के लोगों ने पहले गोलमोल बात कही। सिर पर चोट के बारे में भी झूठ बोलते रहे। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ शुरू की की तो सच सामने आ गया। सीओ के मुताबिक, सिपाही को उसके बेटे ने ही शनिवार रात गोली से उड़ा दिया। वजह सिर्फ यह कि पिता मोतीलाल उसे पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहता और लापरवाही में डांट देता था। इस साल हाईस्कूल पास करने वाले प्रिंस को मैथ में नंबर कम मिले थे, जिसकी वजह से उसका दाखिला नहीं हो पा रहा था। शनिवार को घर आने पर सिपाही मोतीलाल ने बेटे को फिर पढ़ाई में लापरवाही के लिए डांटा तो उसने तमंचा से पिता के सिर पर गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
चौबीस घंटे तक छिपाए रखा शव
-इस घटना में एक और बड़ी बात यह कि कत्ल के बाद पत्नी और बेटे-बेटी ने सिपाही मोतीलाल का शव चौबीस घंटे तक घर में ही छिपाए रखा। घटना शनिवार रात की है लेकिन पुलिस को सूचना दी गई रविवार रात। सीओ सिविल लाइंस के मुताबिक पहले तो परिवार के लोग पुलिस को झूठ में उलझाए रहे। कहते रहे कि गिरने से सिर पर चोट लगी। मगर चोट और शव में अकड़न देख पुलिस को शक हुआ तो बेटे और पत्नी से पूछताछ शुरू करने पर कत्ल का सच उजागर हो गया। रात में मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाकर जांच की गई सिपाही मोतीलाल पाल कुछ समय तक विधायक पूजा पाल के साथ भी तैनात रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें