फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुल्दाबाद में पकड़ा गया चेन स्नेचर का गिरोह

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से आई कॉल के बाद बढ़ी मेहर की सुरक्षा
विज्ञापन

0 एडीजी, आईजी और एसएसपी के बीच हुई पारसियों की सुरक्षा को मंत्रणा
0 शहर में रहते हैं तीन पारसी परिवारों के नौ लोग
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
सेंट जोंस कालेज के वाइस प्रिंसिपल मेहरनोस को गोली मारने की वारदात के बाद पारसियों की सुरक्षा का मामला खड़ा हो गया है। दिल्ली से आई एक कॉल के बाद पूरा पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। मेहरनोस को तुरंत एक प्राइवेट हास्पिटल में ट्रांसफर कर उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसके अलावा भी शहर के अन्य पारसी परिवारों की सुरक्षा के लिए कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पूरे भारत में पारसियों की जनसंख्या महज 69 हजार बची है। शहर में तो सिर्फ तीन परिवारों के नौ लोग ही बचे हैं। मेहरनोस की हत्या के प्रयास की घटना ने इस समुदाय को हिलाकर रख दिया। इसकी जानकारी दिल्ली में पारसी समुदाय के बड़े लोगों को हुई। मंगलवार को दिल्ली से एक कॉल आई। इसके बाद एडीजी एसएन साबत, आईजी रामित शर्मा और एसएसपी आनंद कुलकर्णी की एक मीटिंग हुई, जिसमें इस घटना के जल्द से जल्द खुलासे के लिए एक्शन प्लान बनाया गया। इतना ही नहीं मेहरनोस को तुरंत पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक बड़े प्राइवेट हास्पिटल में एडमिट करा दिया गया है। अस्पताल में उनकी सुरक्षा 24 घंटे सिपाहियों की तैनाती भी कर दी गई है। शहर में पारसी परिवारों के विवादों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। अगर वे चाहेंगे तो उन्हें भी सुरक्षा दी जाएगी। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पुलिस अपने स्तर पर खुलासे का प्रयास कर रही है। ऊपर से भी इस मामले को बेहद गंभीरता से लेने के आदेश हैं। पारसी परिवारों के लोग अगर सुरक्षा चाहेंगे तो उस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें