फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरगंज में सराफा दुकान से सात लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो---29एमआरजेडपी4, 29एमआरजेडपी5
विज्ञापन



बैंक से सटी ज्वैलरी शॉप में लाखों की चोरी
क्रासर
हुुरहुरी चौराहे का मामला, पुलिस पिकेट सोती रही
फील्ड यूनिट ने मौका मुआयना कर जुटाए साक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
मीरगंज। हुरहुरी चौराहे पर बैंक शाखा से सटी सराफा दुकान में नकब लगाकर सोमवार रात चोरों ने करीब सात लाख का माल उड़ा दिया। पुलिस पिकेट वाले स्थल पर बड़ी चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं फील्ड यूनिट के स्टाफ ने भी मुआयना कर साक्ष्य जुटाए।
हुरहुरी के पूर्व प्रधान नंदराम मौर्य ने कुछ साल पहले बहरोली रोड पर बड़ौदा ग्रामीण बैंक शाखा के पास रूपा ज्वैलर्स नाम से ज्वैलरी शॉप खोली थी। बाहरी हिस्से में नंदराम का बेटा फलों का फड़ लगाता है। बताते हैं कि सोमवार रात चोरों ने बाजार के पीछे से जीने पर चढ़कर पहले चंद्रपाल के साउंड सिस्टम की दुकान में नकब लगाया। यहां से चोर सराफा दुकान में घुसे और तिजोरी में रखी सात किलो चांदी, 150 ग्राम सोने के जेवर और 30 हजार नकद समेट ले गए। सुबह जब नंदराम का बेटा धनुर्देव दुकान पर पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। एसएचओ अमर सिंह की सूचना पर बरेली से एफएसएल की टीम गई। नंदराम की तहरीर पर अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई। एसएचओ का कहना है कि जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। व्यापारियों से पुलिस को सहयोग देने का आग्रह भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान में गंदगी कर गए चोर
चोरों ने कई ऐसी हरकतें कीं जिससे न केवल घटना पर सवाल उठें, बल्कि पुलिस भी भ्रमित हो जाए। चार इंच की दीवार में नकब लगाया तो कोई ईट अंदर नहीं गिरी। सब छत पर रखी मिलीं। जीने के सबसे ऊपर की सीढ़ी तोड़ी जिसे तोड़ने की कोई वजह नहीं थी। पहले साउंड की दुकान में रखे साउंड सिस्टम पर बैठकर शौच की, जिससे ये काम घुमंतुओं का लगे। साउंड सिस्टम के ऊपर चढ़कर करीब पांच फुट ऊंचाई पर दीवार में नौ गुणा 18 इंच का छेद बनाकर सराफा दुकान में घुसे। साउंड शॉप का पंखा व लाउडस्पीकर छत पर छोड़ दिया। जांच में ये भी पता लगा कि दुकान में 26 जनवरी को कुछ सामान बिका, इसके बाद कोई बिक्री नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें